{"_id":"6a1faeee771cffddf309f28a","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-moving-sleeper-coach-bus-traveling-from-dehradun-to-jaipur-passengers-uttarakhand-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: देहरादून से जयपुर जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार, लपटें देख मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: देहरादून से जयपुर जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार, लपटें देख मची चीख पुकार
Wed, 03 Jun 2026 11:37 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:37 AM IST
सार
हरिद्वार- रुड़की हाईवे के पास एक चलती बस में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून से जयपुर जा रही एक स्लीपर कोच बस में हरिद्वार- रुड़की हाईवे पर क्रिस्टल वर्ल्ड के पास अचानक भीषण आग लग गई। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और ISI, प्रदेश में आतंकी नेटवर्क बिछाने की कर रहे कोशिश
विज्ञापन
घटना के समय बस में करीब 32 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि बस स्टाफ की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन