Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Massive fire broke out in a firecracker factory in Muldaspur Majra Bahadrabad Police Station Dehradun

Haridwar News: धमाकों की आवाज से दहल उटा बहादराबाद क्षेत्र, पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत

Wed, 18 Jun 2025 11:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:43 AM IST
सार

मूलदासपुर में पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। तेज धमाकों की आवाज से बहादराबाद क्षेत्र दहल उठा।

विज्ञापन
Massive fire broke out in a firecracker factory in Muldaspur Majra Bahadrabad Police Station Dehradun
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव मूलदासपुर माजरा में पटाखे बनाने वाली एक फैक्टरी में बुधवार की सुबह तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाके से फैक्टरी धराशायी हो गई। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिसर में बंधे एक बछड़े और पांच गायों की भी जलने से मौत हो गई, जबकि तीन गाय गंभीर रूप से झुलस गईं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाते हुए घायल को अस्पताल भेजा। जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गांव मूलदासपुर माजरा में गुरुजी फायर वर्क्स के नाम से एक फैक्टरी हैं, जिसमें पटाखे बनाने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन


बुधवार को चार कर्मचारी फैक्टरी के अंदर मौजूद थे। सुबह करीब सात बजे अचानक फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। मौके पर मौजूद दो कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर सीएफओ वंश बहादुर यादव और थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दोनों कर्मचारियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया। जहां एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 20 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, शुरुआत में कुमाऊं फिर गढ़वाल में भारी बारिश

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ ने बताया कि उपचार के दौरान दीपचंद (38) पुत्र अतर सिंह निवासी मूलदासपुर माजरा की मौत हुई है। रोमी (27) पुत्र जगपाल निवासी मूलदासपुर माजरा को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे में परिसर में बंधीं पांच गाय व एक बछड़े की भी मौत हुई है। तीन गाय झुलस गई हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed