फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   martyr suraj singh topal was not married

घर वाले ढूंढ रहे थे लड़की, पर घर पहुंची तिरंगे में लिपटी बेटे की लाश

Sun, 05 Nov 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sun, 05 Nov 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
martyr suraj singh topal was not married
martyr
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए फलोटा गांव के वीर सैनिक सूरज सिंह तोपाल का शनिवार को अलकनंदा और पिंडर के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सेना के जवानों ने 24 राउंड फायर कर शहीद को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान जैक्लाई(जम्मू एंड कश्मीर इंफैंट्री), गढ़वाल स्काउट, 9 माउंटेन, आर्टिलरी सहित अन्य यूनिटों के सैनिकों और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान जहां इंडियन आर्मी के जयकारे लगे, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। 
विज्ञापन


घर के एकलौते बेटे के लिए घर वाले लड़की तलाश रहे थे। घर वाले रिश्ता खोजने के लिए उत्साहित थे। बेटे की शादी के लिए नए-नए सपने संजोए जा रहे थे, लेकिन इस बीच बेटे के शहीद होने की खबर ने सबको गमगीन कर दिया। जब तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिजन सदमे में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीबी लोगों ने बताया कि शहीद सूरज सिंह की शादी नहीं हुई थी। इन दिनों उनकी शादी की बात चल रही थी। उनकी मां विमला देवी, पिता नारायण सिंह और बहन सोनम उनके लिए रिश्ता खोजने के लिए उत्साहित थे।
 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में तैनात था शहीद

martyr suraj singh topal was not married
indian army
कर्णप्रयाग ब्लॉक के फलोटा गांव निवासी नारायण सिंह और विमला देवी का इकलौता चिराग सूरज सिंह तोपाल (25) 50 राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में तैनात था। 

2 नवंबर को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सूरज सिंह शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह फलोटा गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद शहीद के जयकारों के साथ पार्थिव शरीर कर्णप्रयाग पहुंचा। मंडी परिसर से संगम घाट तक शहीद सूरज तोपाल, इंडियन आर्मी के जयकारे लगे तथा लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी की। शहीद की अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। 

शहीद के अंतिम संस्कार में 9 माउंटेन के बिग्रेडियर रोहित चौधरी, आर्टिलरी से कर्नल मनु शुक्ला, 10 जैक्लाई के मेजर सुहैल प्रह्लाद माडू, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, थराली के विधायक मगन लाल, कर्णप्रयाग के एसएस नेगी, पूर्व विधानसबा उपाध्यक्ष डॉ. एपी मैखुरी, 50 आरआर से नायब सूबेदार महेंद्र सिंह, सिपाही सुमन रावत, जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी कर्नल नवीन डबराल, एडीएम ईला गिरि, एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी, बीडीओ एमपी भट्ट सहित हजारों लोग, जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी, स्वतंत्रता संग्रामी सेनानियों के आश्रित और व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed