फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   martyr of itbp in kedarnath awarded president award.

केदारनाथ में शहीद 6 जांबाजों को राष्ट्रपति पदक

Mon, 26 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर (चमोली), देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर (चमोली), देहरादून Updated Mon, 26 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
martyr of itbp in kedarnath awarded president award.

केदारधाम में जल प्रलय के दौरान यात्रियों को सुरक्षित निकालने में शहीद हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छह जांबाजों को मरणोपरांत सोमवार को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


गौचर स्थित आईटीबीपी की आठवीं वाहिनी (हिमवीर अजेय अष्टम वाहिनी) के शहीद सब इंस्पेक्टर जयेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल नंदराम, विभूति रॉय, सर्वेश कुमार, जोमन पीजी एवं अजयलाल को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


केदारनाथ में चले रेस्क्यू आपरेशन के दौरान यह जांबाज शहीद हो गए थे। कमांडेंट ऋषभ कुमार ने बताया कि वाहिनी मुख्यालय को भी इससे संबंधित फैक्स मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार 12 से ज्यादा पुलिस कर्मी सम्मानित

martyr of itbp in kedarnath awarded president award.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अफसर राष्ट्रपति पद से सम्मानित होंगे। राज्य के पुलिसकर्मियों को विशिष्ट व सराहनीय व सराहनीय अग्निशमन सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे।

तीन श्रेणी के लिए दिए गए पदक दीर्घकालीन व सराहनीय सेवाओं के लिए दिए गए है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तीन अफसरों को दिया गया। इनमें गणेश चंद्र पंत आईजी रेडियो हैं। उनके पास आईजी फायर का पद भी है।

अभिसूचना मुख्यालय में तैनात डिप्टी एसपी शकुंतला होतियाल को भी लंबी सेवा के लिए यह पदक मिला। वह इसी वर्ष सेवा निवृत्त हो जाएंगी। सराहनीय सेवा पदक पाने वाले विजय कुमार कार्की पिथौरागढ़ के एसपी रह चुके हैं।

देखिए, ये होंगे गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

martyr of itbp in kedarnath awarded president award.

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
गणेश चंद्र पंत, आईजी रेडियो देहरादून मुख्यालय।
शकुंतला होतियाल,  पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय
चंद्र मोहन, पुलिस उपनिरीक्षक, चमोली।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
विजय कुमार सिंह कार्की, पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर, देहरादून।
प्रताप सिंह पांगती, पुलिस उपाधीक्षक, चम्पावत।
भुवन चंद्र पाण्डे, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून।
राजेंद्र सिंह ह्यांकि, पुलिस उपाधीक्षक, अल्मोड़ा।
ईश्वरी लाल टम्टा, रेडियो निरीक्षक, देहरादून मुख्यालय
जीत सिंह, प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
गणेश राम, मुख्य आरक्षी, विशेष श्रेणी चालक, चंपावत।
सराहनीय सेवाओं के लिए अग्निशमन पदक

राजेंद्र सिंह खाती, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, टिहरी।
गोपाल सिंह बिष्ट, लीडिंग फायरमैन, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed