Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr manvendra singh cremation in ukhimath

आतंकी हमले में शहीद मानवेंद्र की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि, बिलख-बिलख कर रोने लगे लोग

Sat, 16 Jun 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Sat, 16 Jun 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
Martyr manvendra singh cremation in ukhimath
Martyr manvendra singh

बांदीपुरा में आतंकी हमले में शहीद हुए कालीमठ घाटी के कविल्ठा गांव निवासी मानवेंद्र सिंह रावत की सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर अंत्येष्टि की गई।

विज्ञापन


इस मौके पर कालीमठ घाटी सहित जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 3 हजार से अधिक लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शासन-प्रशासन की ओर से डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शहीद मानवेंद्र को पुष्प चक्र अर्पित किया।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्वान्ह 11.12 शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। सेना के जवानों के कांधों पर ताबुत में तिरंगे में लिपटा शव घर पर पहुंचा, परिजन बिलख कर रो पड़े। शहीद की पत्नी विनिता, मां कमला देवी और पिता नरेंद्र सिंह रावत और छोटा भाई दिग्विजय सिंह रावत शव पर लिपटकर बिलख-बिलख कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद के दो बच्चे भी अपने पिता को एकटक देखते रहे। यह, देख वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें भी नम हो गई। सेना के 9-माउंटेन बिग्रेड के 8 सदस्यीय यादगार टीम द्वारा घर के आंगन में शहीद को सलामी दी गई और सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया।
 

Trending Videos

2 किमी लंबी शव यात्रा में शहीद मानवेंद्र अमर रहे के नारे गूंजते रहे

Martyr manvendra singh cremation in ukhimath
Martyr manvendra singh
 इसके बाद दोपहर 12.15 बजे पार्थिव शरीर को लेकर सेना के जवान, परिजन व ग्रामीण पैतृक घाट पर लाए। घर से पदैतृक घाट तक 2 किमी लंबी शव यात्रा में शहीद मानवेंद्र अमर रहे के नारे गूंजते रहे।

काली गंगा के किनारे पैतृक घाट पर महामहिम राज्यपाल डा. केके पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के तौर पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शहीद को पुष्प चक्र भेंट किए। जबकि सेना की ओर से कर्नल बीबी भट्ट, कर्नल राजेंद्र गुप्ता, मेजर संतोष गुंरग और समस्त केदारघाटी की ओर से विधायक मनोज रावत, प्रमुख संत लाल शाह और प्रशासन की तरफ से  एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कर्मकांड की सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए छोटे भाई दिग्विजय ने अपने बड़े भाई शहीद मानवेंद्र सिंह को मुखाग्नि दी। इस मौके पर माहौल गमगीन हो गया। पैतृक घाट पर 3 हजार से अधिक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed