शहीद मेजर कमलेश के पिता बोले, भारत में शांति चाहिए तो पाक से युद्ध करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों हुई मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर कमलेश कमलेश पांडे के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन चंद पांडे बेटे को खोने के दुख में खुद को बोलेने से रोक नहीं पाए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि पाकिस्तान से युद्ध के बगैर भारत में शांति नहीं आ सकती है।
उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि कब तक भारत के बेटे यूं ही शहीद होते रहेंगे। आतंकी तो मरने के लिए तैयार होते हैं लेकिन निर्दोष सैनिक की जान की बलि क्यों चढ़ाई जा रही है।
मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के दिगौली बाड़ी छीना रहने वाले मोहन चंद पांडे ने तीन साल पहले कांतिपुरम हिम्मतपुर तल्ला में मकान बनवाया था। उन्होंने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है।
आतंकियों का कोई धर्म और जात नहीं
बेटा अपना सैन्य धर्म निभाते हुए दूर चला गया, लेकिन देश के दूसरे लाल आतंकियों की भेंट न चढ़ सके। इस मामले में भारत सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ एक कड़ी नीति बनानी चाहिए।
देश की वर्तमान नीति से कश्मीर में शांति स्थापित नहीं हो सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तरह वर्तमान प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के साथ युद्ध करना होगा। एक बार 1971 तक पाकिस्तान को रौंदने पर ही देश में शांति स्थापित हो सकती है।
उन्होंने बताया कि ‘मैने भी 26 साल सेना में नौकरी की है। लिहाजा हर हालात से नजदीकी से वाकिफ हूं। आतंकियों का कोई धर्म और जाति नहीं होती है। उनका उद्देश्य मरना होता है लेकिन निर्दोष जवानों के शहीद होने पर काफी दुख होता है।’