बारिश में नहाने से रोका तो पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, देखकर सदमे में आया परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने कभी सोचा भी नहीं था कि बारिश में नहाने से रोकने पर उसकी पत्नी ऐसा कदम उठाएगी। अब पूरा परिवार सदमे में है। लहसोई गांव निवासी रुद्रपुर में बसे दंपति में मंगलवार शाम विवाद के बाद नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली।
बताते हैं कि पति ने उसे बरसात के पानी से नहाने पर डांट दिया था, इसके बाद नाराज महिला ने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। पति ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव निकाला और शव गांव ले आया। सूचना पर बुधवार सुबह आए महिला के मायके वालों ने पति समेत तीन ससुरालियों पर शीशगढ़ थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
थाना क्षेत्र के गांव लहसोई निवासी वेदप्रकाश अपने माता-पिता व पत्नी के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर के वार्ड नंबर चार मोहल्ला भदईपुरा में अपने निजी मकान में रह रहा था। शीशगढ़ पुलिस की हिरासत में वेदप्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी आकृति (20) मंगलवार शाम बारिश के पानी में नहा रही थीं।
उसने बीमार हो जाने की बात कहकर नहाने पर टोका तो पत्नी नाराज हो गई। वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद कुंडे में चुनरी से फंदा लगाकर झूल गई। उसने काफी कोशिश की पर दरवाजा नहीं खुला। शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा तो आकृति की मौत हो चुकी थी।
वह घबरा गया और पुलिस को बिना सूचना दिए शव रात में ही अपने गांव लहसोई ले आया। इधर, थाने में मौजूद आकृति के भाई बिथरी चैनपुर थाने के गांव छोटी बिहार निवासी अमित मौर्य ने वेदप्रकाश, उसके पिता कंचन लाल और मां लीला के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट करा दी। अमित का कहना था कि आकृति की शादी उन्होंने इसी साल 18 फरवरी को वेदप्रकाश से की थी। काफी दहेज दिया था।
बावजूद ससुराली और दहेज मांगते थे। बताया कि मंगलवार शाम को ससुर कंचन लाल ने कॉल की कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगा ली। अमित ने बताया कि उसे पूरा भरोसा है कि दहेज की खातिर इन लोगों ने उसकी बहन की हत्या की है। एसओ शीशगढ़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।