फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   married women caught with Lover in her house in laws beaten him

सुबह कमरे में गैर मर्द के साथ बहु को देख सकते में आए सास-ससुर, किया ऐसा हाल कि पहुंच गया अस्पताल 

Sat, 22 Sep 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 22 Sep 2018 08:20 AM IST
married women caught with Lover in her house in laws beaten him
demo pic - फोटो : demo pic

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक को कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा गया। मारपीट में घायल युवक को उसके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।



जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक युवक का पिछले कुछ समय से पड़ोस में रहने वाली विवाहित महिला से प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला का पति कहीं काम पर गया था।


इसी बीच सुबह करीब पांच बजे महिला ने फोन कर युवक को अपने घर बुला लिया। युवक जब महिला के घर में दाखिल हुआ तो महिला को परिजनों को घर में किसी के घुसने का आभास हुआ।

विज्ञापन

युवक के परिजनों ने छुड़ाया

परिजनों ने जब महिला को आवाज लगाई और अंदर पहुंचे तो युवक, महिला के कमरे में मिला। आरोप है कि इसके बाद महिला के परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर पीटना शुरू कर दिया।

लाठी डंडों से पीटने पर युवक घायल हो गया। शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए और युवक को बंधक बनाए जाने की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे युवक के परिजन किसी तरह उसे छुड़ाकर लाए और अस्पताल में भर्ती कराया।

चौकी प्रभारी मनोज सिरोला का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed