करवाचौथ से एक दिन पहले प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, पति और सास का किया वो हाल कि थाने पहुंचा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी का करवाचौथ से एक दिन पहले ऐसा रूप देखकर पति और सास सदमे में आ गए। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी एक विवाहिता को उसकी सास ने रोका तो आक्रोश में आकर उसने चाकू से हमला कर दिया।
पति ने भी जाने से रोका तो उसने अपने पति के हाथ पर दांत से काटकर घायल कर दिया। इसके बाद विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। उसने नाराजगी भी जताई थी। लेकिन इसके बाद भी वह चोरी छिपे प्रेमी से मिलती रही।
पति को दांत से काटकर किया घायल
बताया कि बृस्पतिवार को उसका प्रेमी घर पहुंचा तो वह उसके साथ जाने की जिद करने लगी। उसने और मां ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि उसकी मां ने विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
पत्नी को ऐसा करने से रोका तो उसने हाथ पर दांत से काटकर उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसकी पत्नी से इस संबंध में सच्चाई का पता लगाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।