फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married woman love affair with sister husband wants to marry to him 

बहनोई के साथ प्यार में पड़ी दो बच्चों की मां, पति-पत्नी को छोड़ एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े

Mon, 31 Dec 2018 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Dec 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman love affair with sister husband wants to marry to him 
love couple

दो बच्चों की मां अपने पति के बहनोई के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पत्नी को समझाने की गुहार लगाई है। वहीं, बहनोई भी अपनी पत्नी को छोड़ उसके साथ रहने की जिद पर अड़ा है। पुलिस मामला सुलझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती की शादी करीब नौ साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली निवासी युवक से हुई थी। इस बीच महिला को दो बेटे भी हुए। पुलिस के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पूर्व महिला अपने पति के साथ मुजफ्फरनगर स्थित एक गांव निवासी बहनोई के घर समारोह में गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान महिला की बहनोई से करीबी बढ़ गई। दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। महिला के पति को जब इसका पता चला तो उसने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद महिला अपने बहनोई के साथ फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पति, महिला को तलाश कर वापस ले आया, लेकिन महिला बहनोई के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। इससे परेशान पति ने रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पत्नी को समझाने की गुहार लगाई।

साथ ही बताया कि बहनोई भी उसकी बहन को छोड़कर पत्नी के साथ रहने की जिद पर अड़ा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला के माता-पिता को बुलाकर उसे समझाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed