बैंड बाजा बरात: इस साल ये हैं शादियों के 58 सबसे शुभ मुहूर्त, 22 अप्रैल से होगी शुरुआत
- 14 मई को अक्षय तृतीया में होंगी सबसे ज्यादा शादियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब एक महीने बाद 22 अप्रैल से शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। 18 अप्रैल को शुक्र उदय हो जाएगा। इस बीच 14 मई को पड़ने वाली अक्षय तृतीया पर इस सीजन की सबसे ज्यादा शादियां होंगी।
वर्ष 2021 में इस बार 15 मार्च को सबसे बड़ी सहालग थी। इसके बाद शुभ मुहूर्त बंद हो गए थे। वहीं अब 18 अप्रैल को शुक्र उदय हो रहा है। इसके बाद ढाई दिन का बालत्व दोष रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित रहेगा।
इसके बाद 22 अप्रैल को शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस बार पूरे साल में करीब 58 शुभ मुहूर्त हैं। आचार्य राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अप्रैल में 22 से सहालग शुरू होगा। पूरे साल मुहूर्त हैं। हालांकि बीच में चार महीने हरिशयनी एकादशी होने के चलते सहालग बंद हो जाते हैं। इस बार 14 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन साल में सबसे ज्यादा शादियां होती हैं।
इस साल शुभ मुहूर्त
अप्रैल : 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई : 1, 2, 4, 7, 8, 21, 22, 23, 24, 26, 30, 31
जून : 4, 5, 6, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 24, 27, 28
जुलाई : 1, 2, 3, 4, 6, 14, 15
नवंबर : 15, 16, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर : 1, 2, 6, 7, 8, 9, 11, 13
चार महीने बंद रहेंगे सहालग
20 जुलाई 2021 से हरिशयनी एकादशी शुरू हो जाती है। आचार्य राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हरिशयनी एकादशी को सभी देव शयन कक्ष में चले जाते हैं। इसलिए इस बीच शादी का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। यहां तक कि इस काल में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके बाद 15 नवंबर तक चातुर्मास यानी देवशयन काल रहेगा। इसके बाद 15 नवंबर को देवों के जाग जाने पर शुभ मुहूर्त फिर शुरू हो जाते हैं।