फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Market will shine on Dhanteras, business worth Rs 40 crore expected

Dehradun News: संकरी गलियों में नहीं लगेगी पटाखों की दुकान, उल्लंघन पर कार्रवाई

Tue, 29 Oct 2024 03:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Market will shine on Dhanteras, business worth Rs 40 crore expected
इस बार पछवादून के संकरी गलियों में पटाखों की दुकानें नहीं लगेंगी। दीपावली के दौरान बाजार क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं को देखते यह निर्णय लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस जारी करने का काम शुरू हो गया है। अब तक 150 दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। 60 दुकानदारों को सोमवार को लाइसेंस जारी किए गए। 30 अक्तूबर से विभाग की टीम बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू करेगी। संकरी गलियों में लगने वाली पटाखों की अवैध दुकानों पर चालान और सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के त्योहार को अब केवल दो दिन शेष बचे हैं। इस दौरान पटाखों की जमकर खरीदारी होती है। विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई के बाजारों से लेकर कॉलोनियों व मोहल्लों तक की गलियों में पटाखों की दुकानें सजती हैं। प्रशासन की ओर दुकान लगाने के लिए स्थायी और अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते हैं। अधितकर दुकानदार अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं। सोमवार को प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी करने की प्रकिया शुरू कर दी गई। पहले चरण में 60 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। मंगलवार को लाइसेंस जारी करने की प्रकिया पूरी कर ली जाएगी। 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक लाइसेंस वैध होंगे। उसके बाद स्वत: ही लाइसेंस निरस्त हो जाएंगे। बाजारों की संकरी गलियों में पटाखों की दुकानों से अगलगी की घटनाओं के साथ जनहानि की आशंका अधिक रहती है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने बाजार की संकरी गलियों, कॉलोनियों और मोहल्लों की गलियों में अस्थायी दुकान लगाने के लिए लाइसेंस जारी न करने का निर्णय लिया है। वहीं, सेलाकुई, सहसपुर, विकानगर कोतवाली क्षेत्र से चौकीवार रिपोर्ट मांगी गई थी। पुलिस की ओर से रिपोर्ट सौंप दी गई है। केवल अग्निशमन वाहनों के प्रवेश करने की सुविधा वाले स्थानों पर ही दुकानों को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। वहीं, बाजार क्षेत्र में दुकानों के लाइसेंस की जांच के लिए एसडीएम ने प्रशासन, अनिग्शमन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर दी है। टीम 30 अक्तूबर से संयुक्त टीम बाजारों में निरीक्षण शुरू करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed