फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maps passing process of will be easier Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में नक्शे पास करने की प्रक्रिया होगी आसान, अवैध निर्माण की प्रवृत्ति पर भी लगेगा अंकुश

Thu, 22 Jan 2026 06:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Jan 2026 06:53 AM IST
सार

समीक्षा बैठक में आवास सचिव ने सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Maps passing process of will be easier Uttarakhand News in hindi
सचिव डॉ. राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चल रहीं आवास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार खुद निरीक्षण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्शे पास कराने की प्रक्रिया और सरल होगी। ऋषिकेश, देहरादून, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट परियोजनाएं उनकी प्राथमिकता में रहेंगी।

विज्ञापन


बुधवार को सचिव डॉ. राजेश ने एमडीडीए की समीक्षा बैठक ली। आवास सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए ताकि आम नागरिकों और निवेशकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेज और सुगम प्रक्रिया से शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और अवैध निर्माण की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा। आवास सचिव ने यह भी कहा कि वे स्वयं सभी महत्वपूर्ण और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने से समस्याओं की पहचान आसान होगी और समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सपा ने महंत शुभम गिरी को बनाया उत्तराखंड का कार्यकारी अध्यक्ष, एक साल पहले भंग हुई थी कार्यकारिणी

बैठक में एमडीडीए की ऋषिकेश, देहरादून तहसील क्षेत्र, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट से जुड़ीं परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed