फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maoist posters found in almorah again

फिर दिखे माओवादी पोस्टर, पुलिस से लेकर लोगों में हड़कंप

Thu, 27 Apr 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) Updated Thu, 27 Apr 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Maoist posters found in almorah again
File photo - फोटो : amarujala

अल्मोड़ा स्थित बिंता और बग्वालीपोखर के बाद माओवादियों ने डीआईजी के अल्मोड़ा भ्रमण से पहले जीआईसी भगतोला की दीवार और सकार गांव में पोस्टर चिपकाने के साथ ही दीवारों पर नारे भी लिख दिए। पोस्टरों में शराब के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को समर्थन दिया गया है। 

विज्ञापन


भाकपा (माओवादी) की ओर से जीआईसी भगतोला की दीवारों, भगतोला पुल और सकार गांव में लाल पोस्टर लगाए हैं। लाला रंग से दीवारों पर लिखा गया है कि शराब की दुकानों को ध्वस्त करो, घर बर्बाद होने से बचाओ, युवाओं को नशा नहीं रोजगार दो वरना सम्मान से जीने लायक भत्ता दो, राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करो, शराब के ठेकों को जनता आग लगाए, उत्तराखंड को नशा और शोषण मुक्त राज्य बनाने के लिए माओवादी पार्टी में शामिल हों।

विज्ञापन

कथित माओवादियों का अब तक कोई सुराग नहीं

Maoist posters found in almorah again
file photo - फोटो : amarujala

प्रदेश भर में शराबबंदी के लिए छात्र, महिलाओं के जुझारू संघर्ष और तोड़फोड़ की कार्रवाइयों को भाकपा (माओवादी) की ओर से समर्थन दिया गया है।

मंगलवार सुबह लोगों ने भगतोला में पोस्टर लगे देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। तहसीलदार खुशबू आर्या के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व कर्मी भगतोला पहुंचे और जानकारी ली, पर कथित माओवादियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

मालूम हो कि माओवादियों ने शनिवार को बिंता,बग्वालीपोखर क्षेत्र में भी इसी तरह की वॉल पेंटिंग की थी और पर्चे फेंके थे लेकिन इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को पुलिस प्रशासन अब तक नहीं पकड़ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed