फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maoist kheem singh Bora will present in Khatima Court on 4th October police take B warrant

अब चार को खटीमा कोर्ट में होगी माओवादी खीम सिंह बोरा की पेशी, पुलिस ने फिर लिया बी वारंट 

Wed, 11 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Maoist kheem singh Bora will present in Khatima Court on 4th October police take B warrant
खीम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

50 हजार के इनामी माओवादी खीम सिंह बोरा को अब चार अक्टूबर को लखनऊ जेल से खटीमा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले नौ सितंबर को खटीमा कोर्ट में बोरा की पेशी होनी थी। पेशी टलने के बाद जिला पुलिस ने फिर से बोरा के खिलाफ कोर्ट से बी वारंट लिया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड और यूपी में 16 वर्षों तक माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले खीम सिंह बोरा को बीते 17 जुलाई को बरेली से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ बरेली एटीएस ने एटीएस थाना गोमती नगर लखनऊ में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


20 जुलाई को बोरा को एटीएस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरन एटीएस के साथ ही एसओटीएफ, इंटेलीजेंस, आंध्र प्रदेश पुलिस और यूएस नगर पुलिस ने भी बोरा से पूछताछ की। वर्ष 2004 और 2007 में बोरा के खिलाफ नानकमत्ता थाने में भी दो केस दर्ज  हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण खीम सिंह जिला पुलिस का भी वांछित था। एटीएस के बोरा को रिमांड पर लेने के दौरान ही जिला पुलिस ने भी उसके खिलाफ कोर्ट से बी वारंट लेकर लखनऊ में दाखिल किया था।

इसके आधार पर नौ सितंबर को बोरा को खटीमा कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन रिमांड टलने के बाद अब अगले माह चार अक्तूबर को खटीमा कोर्ट में बोरा की पेशी होगी।

सीओ खटीमा सुरजीत सिंह ने बताया कि बोरा को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से फिर बी वारंट  लिया गया है, जिसे एक-दो दिन के भीतर लखनऊ में दाखिल किया जाएगा। इसके बाद अगले माह बोरा की पेशी के बाद उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed