{"_id":"f96d5a2b9ba07b5c33033a0978e4b04b","slug":"maoist-activity-in-uttarakhand-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में माओवादियों की सक्रियता से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में माओवादियों की सक्रियता से सनसनी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 05 May 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर माओवादियों की सक्रियता ने खुफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
लोकतंत्र विरोधी पोस्टरों से आशंका
अल्मोड़ा और सोमेश्वर में चुनाव बहिष्कार और लोकतंत्र विरोधी पोस्टरों से आशंका के बादल मंडरा रहे हैं। पहले भी इस इलाके के कुछ लोगों का माओवादियों से जुड़ाव रहा है।
ऐसे में नेपाल सीमा से जुडे़ इलाकों में मतदान के दिन अतिरिक्त पुलिस बल के साथ संदिग्ध लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही नाइट पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि पोस्टर लगाने की करतूत वाकई माओवादियों की है या फिर किसी स्थानीय शरारती तत्व की।
नाइट पेट्रोलिंग शुरू
डीजीपी बीएस सिद्दू का कहना है कि इन पोस्टरों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। देखने में आया है कि माओवादी रात में ही हमला करते हैं, इसलिए नाइट पेट्रोलिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन
पूर्व में माओवादियों से रिश्ते रखने वालों की निगरानी की जा रही है।