फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many trains will be affected due to remodeling work at Meva Nawada station between Haridwar Moradabad-Dhampur

Haridwar: रेल यात्री ध्यान दें...नवादा स्टेशन पर कई ट्रेनें हाेंगी प्रभावित, इन रूट के लिए होगी परेशानी

Mon, 23 Sep 2024 02:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (हरिद्वार)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (हरिद्वार)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Sep 2024 02:57 PM IST
सार

तीन सप्ताह में मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, मुरादाबाद, लक्सर और देहरादून रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, ब्लॉक के दौरान कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई है।

विज्ञापन
Many trains will be affected due to remodeling work at Meva Nawada station between Haridwar Moradabad-Dhampur
ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद-धामपुर के बीच मेवा नवादा स्टेशन पर 29 सितंबर से रिमॉडलिंग का काम शुरू होने से मुरादाबाद से लक्सर होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। ऐसे में यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण, स्टेशन, सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड के मेवा नवादा स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई भी बढ़ाई जानी है। इसके लिए 29 सितंबर से 13 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग और 14 से 20 अक्तूबर तक एनआई वर्क होगा।

विज्ञापन

इसके लिए निर्माण इकाई ने 21 दिन का ब्लॉक लिया है। इन तीन सप्ताह में मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, मुरादाबाद, लक्सर और देहरादून रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, ब्लॉक के दौरान कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, इस अवधि में सहारनपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर मेमू और ऋषिकेश, चंदौसी, ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन मेवा नवादा स्टेशन पर नहीं रुकेगी, इसलिए यात्रियों को मेवा नवादा से पहले स्योहारा स्टेशन या कांठ स्टेशन पर तक जाना होगा।


ये भी पढ़ें...Rishikesh News: आज से पर्यटक गंगा में उठा सकेंगे रिवर राफ्टिंग का लुत्फ, ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू

इनके अलावा इस रूट की कुछ ट्रेनों को मेवा नवादा स्टेशन के अप साइड या डाउन साइड में थोड़ी देर रोककर चलाया जा सकता है। लेकिन, इसका कोई प्री शेड्यूल कार्यक्रम तय नहीं है। जरूरत के मुताबिक, कुछ ट्रेनों को 30 से 60 मिनट तक लेट किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed