फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many Trains cancelled due to Fog from haridwar and dehradun

ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दें, कोहरे के चलते कई ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

Wed, 19 Dec 2018 07:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Dec 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Many Trains cancelled due to Fog from haridwar and dehradun
डेमो पिक

अगर रेल से यात्रा करते हैं तो ध्यान दीजिए, कई ट्रेनों को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है। फरीदाबाद न्यू टाउन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को अस्थायी और आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

विज्ञापन


जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित भी किया गया है जिससे देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून कोच्चुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और हरिद्वार पुरी उत्कल एक्सप्रेस प्रभावित है। रेल अवसंरचना, संरक्षा और सुविधा मानकों को अपग्रेड करने के लिए दिल्ली मंडल, हजरत निजामुद्दीन और पलवल सेक्शन पर चौथी रेल लाइन का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसके लिए 20 दिसबंर से 23 दिसंबर तक फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। जिस कारण देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस 22 दिसंबर और इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस 23 दिसंबर, देहरादून-कोच्चुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 दिसंबर और कोच्चुवेली-देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 दिसंबर को रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के चलते 15 फरवरी तक ये ट्रेनें रद्द         

हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस मार्ग परिवर्तित होने के कारण 22 व 23 दिसंबर को मेरठ सिटी, खुर्जा, मिटवाल और आगरा कैंट होते हुए जाएगी। जबकि पुरी से हरिद्वार के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस 20 और 21 दिसंबर को आगरा कैंट, मिटवाल, खुर्जा और मेरठ सिटी होते हुए हरिद्वार आएगी। 

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार और जबलपुर के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक रेलगाड़ी शुरू की गई है। ट्रेन जबलपुर से प्रत्येक बुधवार को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। जबकि हरिद्वार से हर बृहस्पतिवार को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर चलेगी और अलग दिन सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी।        
   
कोहरे के चलते 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक पांच ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि इलाहाबाद से हरिद्वार के बीच 14115-14116, उज्जैन से देहरादून 14309-14310, वाराणसी से देहरादून के बीच 14265-14266 ट्रेन रद्द रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed