फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many people killed in tiuni road accident uttarakhand

त्यूनी में बड़ा हादसा: यूटिलिटी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, 15 लोग घायल

Thu, 01 Jun 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी Updated Thu, 01 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
many people killed in tiuni road accident uttarakhand
accident

तहसील के बगूर बैंड के समीप यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे यूटिलिटी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि, 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद यूटिलिटी चालक मौके से फरार हो गया। यूटिलिटी में करीब 30-35 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कई लोगों ने कूद कर जान बचाई। जिन्हें मामूली चोंटे आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने से अधिकांश घायलों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। सभी मृतक बगूर गांव के हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। मृतकों के परिजन सदमे में है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे यूटिलिटी(यूके-07 ए-7915) त्यूनी बाजार से बगूर गांव के लिए रवाना हुई। अधिकांश लोग खरीददारी के लिए त्यूनी बाजार आए हुए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4:30 बजे यूटिलिटी गांव से करीब दो किमी पहले बगूर बैंड के समीप चढ़ाई चढ़ने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस मार्ग पर दुर्घटना हुई वह वन विभाग के अधीन है। वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर बगूर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

खाई से यशोदा(19), पूजा(20) दोनों पुत्री तोला सिंह, मीना देवी(33) पत्नी अर्जुन सिंह, अंजना(13) पुत्री तिलकू के शव बरामद हुए जबकि, गंभीर रूप से घायल चंदन सिंह(65) पुत्र भाव सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। चंदन सिंह गांव के स्याणा थे। एसडीएम त्यूनी प्रत्यूश कुमार ने बताया कि शवो का पोस्टमार्टम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही कराया जाएगा। 

घायलों की पहचान

many people killed in tiuni road accident uttarakhand
accident

घायलों की पहचान मुन्ना लाल (46) पुत्र धन सिंह, लक्ष्मी (17) पुत्री कातकू, नीलम (20) पुत्री मुन्ना लाल, पूनम(20) पुत्री शिवराम,  निकिता(13) पुत्री शिवराम, विपिन(17) पुत्र जीत सिंह, गीता(25) पुत्री मेहर सिंह, अंकित(13) पुत्र करम सिंह, , वर्षा(21) पत्नी जगतराम, सूरज(डेढ़ वर्ष) पुत्र जगतराम निवासी बगूर, रविंद्रा(22) पत्नी जबर सिंह राणा, समलेश(23) पत्नी विरेंद्र, सुनीता(25) पत्नी सुरेंद्र, शोभराम(60) पुत्र मूर्ति सिंह, बचन सिंह(32) पुत्र पंचिया, करम सिंह(35) पुत्र चेतू, विवेश पुत्र(15) करम सिंह सभी निवासी भगूर और कमलेश(15) पुत्र जगतराम निवासी बागी, किरण(16), अंकिता(12) दोनों पुत्री जोबन दास निवासी चातरा के रूप में हुई।       

क्षेत्र में अब तक हुई प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं 

many people killed in tiuni road accident uttarakhand
accident

02 जनवरी 2014 नाडा-लाखामंडल मार्ग पर जीप खाई में गिरी, 12 की मौत
16 नवंबर 2014 काहा-नेहरा-पुनाहा मोटर मागज् पर पुनाह गांव के समीप यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी
10 दिसंबर 2014 हयो-टगरी-पुरोड़ी मोटर मार्ग पर पोलो ग्राउंड के पास टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत
09 अप्रैल 2015 जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत फेड़ीज पुल के समीप बस खाई में गिरी, सात की मौत।
03 जुलाई 2016 समरजैंस मोटर मार्ग पर खुन्ना गांव के पास यूटिलिटी खाई में गिरी आठ की मौत, नौ घायल। 
06 सितंबर 2016- त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर कुनोली-दारागाड़ के समीप बस खाई में गिरी, नौ की मौत
19 अप्रैल 2017- त्यूनी-विकासनगर मोटर मार्ग पर गूमा के पास बस खाई में गिरी, 44 की मौत। 
29 अप्रैल 2017- नागथात के पार महिंद्रा मैक्स खाई में गिरी, पांच की मौत। 
01 जून 2017- बगूर बैंक के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, पांच की मौत, 15 घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed