{"_id":"596c5eca4f1c1b7c198b4a23","slug":"many-people-killed-in-accident-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः अलग-अलग सड़क घटनाओं में तीन कांवड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः अलग-अलग सड़क घटनाओं में तीन कांवड़ियों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर सड़क दुर्घटना में एक कांवड़िये की मौत हो गई है। कांवड़िए की उग्र 15 साल बताई जा रही है। जमालपुर में भी रेलवे ट्रैक से कटकर एक व्यक्ति की मौत सूचना है।
विज्ञापन
टिहरी गढ़वाल के कंडिसौड़ से लगभग सात किमी0 चिन्यालीसौड़ की ओर उनियाल गांव के पास एक बुलेट यूपी15बीएस0004 सड़क पर फिसल गई। बुलेट में 2 कांवड़िएं सवार थे, दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के नाम रोहित और हिमांशु हैं। गंगोत्री हाईवे पर कंडिसौड़ से लगभग सात किलोमीटर चिन्यालीसौड़ रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो कांवड़ियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों ही कांवड़िए मेरठ के रहने वाले हैं। ये दोनों बुलेट से हरिद्वार गए थे। सोमवार को जब ये चिन्यालीसौड़ रोड पहुंचे तो वहां इनकी बुलेट फिसल गई और मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया। बुलेट का नंबर यूपी-15-बीएस-0004 है। बता दें कि दोनों ही मेरठ के रहने वाले हैं। जुर्रानपुर बाईपास रोड हापुड़ का रहने वाला रोहित पुत्र राजेंद्र केएमसी में अकाउंटेंट के पद पर काम करता था। सूचना मिलने पर उसके परिजन वाले हरिद्वार के रवाना हो गए। हिमांशु मोहाना भी मेरठ का ही रहने वाला हैं।
कर्णप्रयाग में बीआरओ 66 आरसीसी गौचर में तैनात एक कर्मी ने ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कर्मी तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है।
कनखल में गली नंबर एक की रहने वाली शिल्पी शर्मा (26) घायल हो गई। घायल युवती को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि शिल्पी दुर्घटना में घायल हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।