फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many IAS officers on the income tax department's radars 

आयकर विभाग के रडार पर अब कईं IAS अफसर

Tue, 18 Apr 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Apr 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
 Many IAS officers on the income tax department's radars 

आयकर विभाग की कार्रवाई की जद में प्रदेश के कई नौकरशाह भी आ गए हैं। मंगलवार को यूपी निर्माण निगम के कांट्रेक्टर अमित शर्मा के ठिकानों पर हुई कार्रवाई के बाद उनसे जुड़े प्रदेश के एक पूर्व ताकतवर नौकरशाह पर भी जांच की सुई घूमने लगी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व नौकरशाह ने कांट्रेक्टर के कार्यों में मोटा निवेश किया हुआ है। इसके अलावा एक वर्तमान आईएएस की पत्नी भी जांच के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि प्रदेश के पूर्व नौकरशाह ने करोड़ों का काला धन कांट्रेक्टर के ठिकानों में खपाया है। इससे जुड़े कई दस्तावेज भी पकड़ में आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जल्द ही यह कार्रवाई और बड़ा रूप ले सकती है। इसके अलावा, एक मलाईदार पद पर तैनात मौजूदा आईएएस की पत्नी के भी कंपनी से जुड़े होने की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अफसर ने पत्नी के नाम पर मोटी रकम का निवेश किया है। हालांकि अभी जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

एनएच घोटाले में हो चुकी कार्रवाई

 Many IAS officers on the income tax department's radars 

इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने बीते माह एनएच घोटाले में आरोपी अफसर एसपी सिंह के दून और रुद्रपुर स्थित कई ठिकानों पर रेड डाली थी।

मार्च में रुद्रपुर एसएलओ दिनेश प्रताप सिंह सहित पटवारी दीपक चौहान, बिल्डर और मैसर्स एलाइड प्लस इंफ्रा एंड अदर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी।

देहरादून में एसएलओ डीपी सिंह के तीन ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इसमें एक राजपुर रोड स्थित सिंह के आवास और दो जगह उनके ससुराल में छापेमारी हुई।

अफसर की सास वेदवती ने बेलारी(मुरादाबाद) से एक जमीन बेचकर देहरादून में आयकर विभाग के ठीक सामने 550 गज का प्लॉट खरीदकर अपनी बेटी यानी अफसर की पत्नी को गिफ्ट करना दिखाया है। जांच में यह बात भी सामने आई थी कि इस प्लॉट को खरीदने में अफसर ने ही पैसा लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed