फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many contenders in BJP for Rajya Sabha elections, waiting for decision of party high command

Rajya Sabha Elections: भाजपा में कई दावेदार, किसकी लगेगी लॉटरी? पैनल से इतर भी प्रत्याशी के नाम पर हो सकता है फैसला

Mon, 23 May 2022 06:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 May 2022 06:45 PM IST
सार

भाजपा ने प्रत्याशी के लिए 10 नामों का पैनल बनाकर पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। 10 जून को प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव होना है। चर्चा है कि पार्टी हाईकमान पैनल से हट कर भी राज्यसभा के लिए प्रत्याशी का एलान कर सकती है।

विज्ञापन
Many contenders in BJP for Rajya Sabha elections, waiting for decision of party high command
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा में कई दावेदार हैं। प्रत्याशी के रूप में लॉटरी किसकी लगेगी, यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। लेकिन प्रदेश से केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजे गए पैनल से इतर भी हाईकमान प्रत्याशी का एलान कर चौंका सकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश प्रभारी रहे श्याम जाजू के नाम भी सियासी हलकों में चर्चा हैं।

विज्ञापन


10 जून को प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने प्रत्याशी के लिए 10 नामों का पैनल बनाकर पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससीएसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्धान के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra :  ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा भी 200 के पार, यात्रा से पहले जान लें हाल

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास बहुमत है। विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो विधायक हैं, जबकि दो निर्दलीय विधायक हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से पैनल में जिन नामों को भेजा गया है, वे सभी उत्तराखंड के हैं। चर्चा है कि पार्टी हाईकमान पैनल से हट कर भी राज्यसभा के लिए प्रत्याशी का एलान कर सकती है। जिसमें पीयूष गोयल और श्याम जाजू के नाम की चर्चा चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का पैनल बनाकर पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा गया है। जिस पर पार्टी हाईकमान ही फैसला लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed