फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   many area of uttarakhand chopped from landslide.

उत्तराखंडः भूस्खलन से कई इलाकों का संपर्क टूटा, जरूरी सामानों की सप्लाई ठप

Sat, 02 Jul 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Jul 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
many area of uttarakhand chopped from landslide.
भूस्खलन से सड़कें कई जगह सड़कों पर मलबा आ गया है। - फोटो : अमरउजाला

बारिश के कहर से कराह रहे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों को अब एक नई मुश्किल का सामना कर पड़ रहा है। बारिश के चलते उफान में आए मलबे और भूस्खलन से कई इलाकों में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। जिसके चलते आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ठप हो गई है। वहीं मलबा आने के चलते बदरीनाथ हाईवे पर आवागमन बंद हो गया है।

विज्ञापन


सूचना के मुताबिक सड़क नहीं होने चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग बेमुंडा के पास मलबा आने से बंद हो गया। जिसके चलते नई टिहरी सहित कई इलाके तक आवागमन ठप हो गया। दोपहर लगभग 11:30 बजे मार्ग खुलने के बाद आवागमन शुरू हुआ। कई इलाकों में अखबार देरी से पहुंचे। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए टिहरी के डीएम ने जनपद के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद करने के आदेश दिए हैं। भारी बारिश के चलते घनसाली-घुत्तु मोटरमार्ग देवट गांव से आगे रानीगड़ के पास बंद हो गया है।
विज्ञापन


वहीं गोपेश्वर में मलबा आने के चलते बदरीनाथ हाईवे और चमोली-ऊखीमठ-केदारनाथ मोटरमार्ग बंद होने से गोपेश्वर, पीपलकोटी और जोशीमठ क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ठप हो गई है। बीआरओ और लोकनिर्माण विभाग बदरीनाथ हाईवे को सुचारू करने में जुटे हुए हैं। मलबा आने के चलते बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्री फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में तेज बारिश, अलकनंदा उफान पर

many area of uttarakhand chopped from landslide.
श्रीनगर में सुबह से बार‌िश शुरू हो गई। - फोटो : अमरउजाला

श्रीनगर में सुबह आठ बजे से एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते अलकनंदा एक बार फिर उफान पर आ गई। मलबा आने से कौ‌डियाल-ब्यासघाट, कुनाली-उतरासू और क्वासू-कंडई लिंक रोड बंद हो गया है। रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश जारी है। वहीं आपदा सचिव ने बताया कि केदारनाथ यात्रा सुरक्षित व निर्बाध रूप से चल रही है। वहीं ऊखीमठ-गोपेश्वर राजमार्ग बंद होने की सूचना है।

सोशल मीडिया पर अफवाहें
जहां एक तरफ तेज बारिश से पहाड़ पर जनजीवन अस्त-व्यस्त है वहीं सोशल मीडिया पर अफवाहें भी जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार सुबह हेमकंड साहिब साहिब मार्ग पर पड़ने वाले गोविंदघाट में पुल टूटने की सूचना तेजी से सोशल मीडिया में फैली। अमर उजाला ने जब जानकारी जुटाई गई तो पुल टूटने की सूचना झूठी पाई गई।

Published By: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed