फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mann Ki Baat PM Modi talks about winter tourism, adventure sports and destination wedding in Uttarakhand

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन की ब्रांडिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग का भी किया जिक्र

Sun, 30 Nov 2025 12:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:45 PM IST
सार

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ढाई मिनट के संबोधन में उत्तराखंड के पर्यटन का जिक्र किया। कहा कि हमारे देश में विंटर टूरिज्म की हर क्षमता मौजूद है। हमारे पास पहाड़ भी हैं, संस्कृति भी है और एडवेंचर की असीम संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Mann Ki Baat PM Modi talks about winter tourism, adventure sports and destination wedding in Uttarakhand
मन की बात कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन, साहसिक खेल व वेडिंग डेस्टिनेशन की ब्रांडिंग की। उन्होंने देशवासियों से सर्दियों के सीजन में हिमालय की वादियों का अनुभव लेने की अपील की है। मन की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड टूरिज्म के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं।

विज्ञापन


रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ढाई मिनट के संबोधन में उत्तराखंड के पर्यटन का जिक्र किया। कहा कि हमारे देश में विंटर टूरिज्म की हर क्षमता मौजूद है। हमारे पास पहाड़ भी हैं, संस्कृति भी है और एडवेंचर की असीम संभावनाएं हैं। इन दिनों उत्तराखंड का शीतकालीन पर्यटन लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है। सर्दियों के मौसम में औली, मुनस्यारी, चोपता व दयारा जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब भा रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले पिथौरागढ़ जिले में साढ़े चौदह हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली उच्च हिमालयी अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इसमें देशभर के 18 राज्यों से 750 से ज्यादा एथलीट ने हिस्सा लिया था। 60 किलोमीटर लंबी आदि कैलाश परिक्रमा रन का प्रारंभ कड़कड़ाती सर्दी में सुबह पांच बजे हुआ था। इतनी ठंड के बावजूद भी लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। आदि कैलाश की यात्रा पर जहां तीन साल पहले तक मात्र दो हजार से कम पर्यटक आते थे, अब यह संख्या भी बढ़कर तीस हजार से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News:  औली को मिली राष्ट्रीय स्कीइंग खेलों की मेजबानी, बर्फबारी के बाद निर्धारित की जाएगी तिथि

उत्तराखंड में शीतकालीन खेलों का आयोजन भी होना है। देशभर के खिलाड़ी, साहसिक पर्यटन प्रेमी इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। स्कीइंग व स्नो बोर्डिंग, बर्फ पर होने वाले कई खेलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उत्तराखंड ने विंटर टूरिज्म बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी व अवस्थापना विकास फोकस किया है। होमस्टे को लेकर नई नीति बनाई गई है।
पीएम मोदी ने कहा, वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए पहाड़ भी अब खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। कई शादियां तो अब खास तौर पर गंगा जी के किनारे हो रही हैं। सर्दियों के इन दिनों में हिमालय की वादियां एक ऐसे अनुभव का हिस्सा बन जाती हैं, जो जीवन भर साथ रहता है। अगर आप इस सर्दी में कहीं जाने का विचार कर रहे हैं। तो हिमालय की वादियों का विकल्प जरूर रखिएगा।

धामी सरकार के कार्यों पर पीएम की मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में गत वर्ष से सरकार शीतकालीन यात्रा भी संचालित कर रही है। सरकार राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन को भी बढ़ावा दे रही है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरह से धामी सरकार के कार्यों पर अपनी सकारात्मक मुहर लगाई है।

देवभूमि उत्तराखंड के सतत विकास और संभावनाओं को विश्व पटल पर रेखांकित करने के लिए सभी प्रदेशवासी प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार उत्तराखंड को प्राकृतिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed