फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Auli gets chance to host National Skiing Games date will be determined after snowfall 2026 Uttarakhand news

Uttarakhand News: औली को मिली राष्ट्रीय स्कीइंग खेलों की मेजबानी, बर्फबारी के बाद निर्धारित की जाएगी तिथि

Sat, 29 Nov 2025 06:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Nov 2025 06:53 PM IST
सार

औली को राष्ट्रीय स्कीइंग खेलों की मेजबानी मिली है। देश के कोने-कोने से स्कीइंग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने यहां पहुंचेंगे। हालांकि खेलों का आयोजन बर्फबारी पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Auli gets chance to host National Skiing Games date will be determined after snowfall 2026 Uttarakhand news
औली - फोटो : instagram

विस्तार

मौसम ने साथ दिया तो अगले साल के जनवरी या फरवरी में औली की ढलानों पर राष्ट्रीय खिलाड़ी स्कीइंग का हुनर दिखाते नजर आएंगे। औली की प्राकृतिक ढलानों पर खेलों का रोमांच नजर आएगा।औली को आगामी वर्ष की राष्ट्रीय स्कीइंग खेलों की मेजबानी मिल गई है।

विज्ञापन


मौसम मेहरबन रहा तो देश के कोने-कोने से स्कीइंग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने यहां पहुंचेंगे। हालांकि खेलों का आयोजन बर्फबारी पर निर्भर करेगा। यदि बर्फ समय पर और अच्छी हुई तो खेलों का आयोजन बेहतर ढंग से हो सकेगा। यदि बर्फबारी कम हुई या देर से हुई तो आयोजन में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में भालू की दहशत:  मोरी में तोड़े कई घरों और छानियों के दरवाजे, लोगों ने भय के साये काटी पूरी रात

विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के द्वारा औली को स्कीइंग खेलों की मेजबानी दी गई है। अभी खेलों की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बर्फबारी के बाद कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। औली में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता मिलने पर क्षेत्रीय खिलाड़ियों व स्कीइंग प्रेमियों में उत्साह है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed