फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manish sisodia in uttarakhand news: manish sisodia visit kainchi dham today

Uttarakhand : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष बोले, उत्तराखंड में प्रदेश का ही होगा सीएम, जिस पर गर्व करेगी जनता

Sat, 12 Dec 2020 07:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia in uttarakhand news: manish sisodia visit kainchi dham today
कैंची धाम पहुंचे मनीष सिसोदिया - फोटो : amar ujala

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को प्रेसवार्ता में सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का तब तक भला नहीं हो सकता जब तक वह स्टिंगवालों की सरकार से मुक्ति न पा ले। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हरीश रावत का स्टिंग आया तब त्रिवेंद्र रावत बोलते थे और अब जब त्रिवेंद्र रावत का स्टिंग आ गया तो त्रिवेंद्र रावत भी चुप हो गए। यहां बारी-बारी से दोनों पार्टियों के घोटाले सामने आते रहते हैं और दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन


जनता के सामने कांग्रेस या भाजपा का ही विकल्प बचता है, लेकिन इस बार जनता के सामने दो विकल्प हैं या तो वह केजरीवाल का दिल्ली मॉडल चुने और राज्य की जनता का विकास करे या फिर वह स्टिंगवालों की सरकार को चुने। सिसौदिया ने कहा कि जब आप की सरकार आएगी तो सभी स्टिंग और घोटालों की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। कहा कि चुनाव में दागियों को टिकट नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही जनता और कार्यकर्ताआें के साथ विचार-विमर्श करके आप पार्टी की ओर से सीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। उसी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि सीएम पद का प्रत्याशी कौन होगा तो उन्होंने कहा कि इसके लिए इंतजार करें। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद का प्रत्याशी ईमानदार, देशभक्त और कर्मठ होगा। यह ऐसा प्रत्याशी होगा, जब उसके नाम की घोषणा होगी तब इस राज्य की जनता को उस पर गर्व होगा। वह प्रवासी नहीं, यहीं का होगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बिजली, पानी स्वास्थ्य के मुद्दों पर दिल्ली मॉडल की तरह काम किया जाएगा। यहां के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में भी पानी की सुविधा दी जाएगी। पहाड़ के अस्पतालों में डॉक्टर पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की लाखों की आबादी को अच्छे हॉस्पिटल और अच्छे सरकारी स्कूलों का फायदा मिल रहा है।

80 प्रतिशत आबादी को दिल्ली में मुफ्त बिजली मिल रही है। दिल्ली की महिलाओं को फ्री में यात्रा सुविधा मिल रही है। यह सब हमने 5 साल के अंदर ही कर दिया है। यह तभी संभव होता है जब एक ईमानदार सीएम राज्य की बागडोर संभाले। जिसका विकास कार्यों के पैसों में अपना कोई हिस्सा न हो। बल्कि वह सभी विकास कार्यों का पैसा जनता के हित में ही खर्च करे। 

उधर, मनीष सिसौदिया ने शनिवार सुबह नौ बजे कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वह करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे। कैंची मंदिर के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि सिसौदिया ने महाराज की शिला के दर्शन कर प्रार्थना की और लौट गए।

कैंची धाम के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी को जनता सत्ता में लाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप लड़ेगी और जीतेगी। कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस ने यहां की जनता को ठगा है।

प्रदेश में अब जनता के पास तीसरा विकल्प होगा। आम आदमी पार्टी जनता की सेवा के लिए आ चुकी है।  इस दौरान विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, देवेंद्र लाल, नगर मंत्री विजय साह, मीडिया प्रभारी मो. खुर्शीद हुसैन, महेश चंद्र आर्या, हरीश बिष्ट, किशन लाल, विनोद कुमार,  शंकर बहुगुणा, प्रदीप साह, अकरम अली, सुनील कुमार, विद्या देवी, देवेंद्र आर्या, जमन राम, सतनाम सिंह, जसप्रीत कौर, सुल्तान अहमद, सागर अहमद, मोहित राजपूत आदि थे।

सिसोदिया शनिवार को कैंची धाम पहुंचे

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया शनिवार को कैंची धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा नीम करौली से उत्तराखंड के सुख और समृद्धि की कामना की। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इसी मकसद के साथ वह कैंची धाम पहुंचे हैं।

बता दें कि वह अपने दो दिन के दौरे के अंतर्गत शनिवार को कैंची धाम पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। वह काशीपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। 

वह शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे और काशीपुर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालाय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों लोग नजर आए। शनिवार को कैंची धाम में दर्शन करने के बाद सिसोदिया हल्द्वानी पहुंचे और मीडिया से मुखातिब हुए।

मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि आप की सरकार बनने पर पार्टी उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाएगी। यह सपना वर्तमान सरकार ने पूरी तरह से तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed