फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mango and camphor wood laden vehicle caught, driver arrested

आम व कपूर की लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mango and camphor wood laden vehicle caught, driver arrested
वन सुरक्षा दल की कार्रवाई में पकड़ा गया आम व कपूर की लकड़ी से भरा लोडर वाहन। - फोटो : VIKAS NAGAR
वन सुरक्षा दल की टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही आम व कपूर की लकड़ी से भरे एक लोडर वाहन को पकड़ लिया। टीम ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर लकड़ी कहां से काटी गई व कहां ले जाई जा रही थी। टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कालसी भूमि संरक्षण वन विभाग से संबंधित वन सुरक्षा दल सहसपुर ने मुखबिर की सूचना पर हरबर्टपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास से गुजर रहे एक लोडर वाहन को रोककर उसमें भरी गई आम व कपूर की लकड़ी के बारे में चालक से पूछताछ की। संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाने के कारण वाहन को सहसपुर स्थित वन विभाग के कार्यालय पर लाकर सीज कर दिया गया। अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाले वाहन चालक को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए दल के प्रभारी उप वन क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया वाहन चालक की पहचान अंबाड़ी निवासी शमीम अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया वाहन से 19 डाट आम व 22 डाट कपूर की बरामद की गई है। उन्होंने बताया लकड़ी काटे जाने के स्थान व काटने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम मेें वन दरोगा दिनेश चंद कोठारी, वन दरोगा दीपक उनियाल, मनोज कुकरेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed