फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mandi teams asked about price hike of tomato.

टमाटर की कीमतों का जायजा लेने उतरी मंडी की टीमें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
mandi teams asked about price hike of tomato.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। राजधानी में टमाटर की कीमतें बढ़ने पर बुधवार को मंडी अधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी प्रमुख बाजारों में थोक और फुटकर में टमाटर 60 से 80 रुपये किलो के बीच में ही बिकता हुआ मिला। बाजार में टमाटर की कीमतें बढ़ने की शिकायत जिला प्रशासन के पास भी पहुंची। जिस पर जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने मंडी अधिकारियों को बाजारों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अलग-अलग टीमों का गठन किया, जिसके बाद इन टीमों ने धर्मपुर, छह नंबर पुलिया, एलआईसी बिल्डिंग, धामा वाला और फुटकर बेच रहे हथेली रेहड़ी वालों से भी बातचीत की। इस दौरान ज्यादातर जगह देसी टमाटर 60 और चेरी टमाटर 80 रुपये किलो की दर से ही बिकता हुआ मिला। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि थोक में टमाटर 32 से 35 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि उसकी बाजार कीमत लगभग दोगुनी है। उन्होंने कहा कि थोक और फुटकर में बहुत ज्यादा अंतर होने से कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं, मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि अब टमाटर की आवक पर्याप्त आवक हो रही है। रोजाना एक हजार क्विंटल से ज्यादा टमाटर मंडी पहुंचकर बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed