फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manari Bhali-2 scam

मनेरी भाली-2 घोटाले में अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Wed, 08 Mar 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Manari Bhali-2 scam
- फोटो : demo pic

जल विद्युत परियोजना मनेरी भाली-2 के घोटाले में कई अधिकारियों पर गाज गिरना तय है। इस घोटाले की जांच रिपोर्ट विजिलेंस ने शासन को सौंप दी है। विजिलेंस ने अपनी जांच में किसे दोषी ठहराया है अभी यह पता नहीं चल पाया है। क्योंकि जांच रिपोर्ट खोली नहीं गई है। शासन को इस घोटाले की जांच रिपोर्ट से हाईकोर्ट को अवगत कराना है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी जनपद में में जल विद्युत परियोजना मनेरी भाली-2 का निर्माण उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) द्वारा किया गया है। आरोप है कि इस परियोजना में वर्ष 2008-2009 में कई तरह की वित्तीय अनियमितता बरती गई थी। टेंडर जारी करने में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया गया था। 
विज्ञापन


नदी से रेत निकालने का जो टेंडर दिया गया था उसकी रायल्टी भी संबंधित विभाग को जमा नहीं कराई गई थी। मामला प्रकाश में आने के बाद जुलाई 2010 में शासन द्वारा इसकी जांच विजिलेंस को सौंप दी गई थी। इस बीच मनेरी भाली-2 में कथित अनियमितता को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) भी दायर की गई थी, जो अभी विचाराधीन है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ने शासन से इस घोटाले की जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा जानकारी मांगे जाने के बाद शासन ने विजिलेंस से जांच रिपोर्ट तलब की थी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को विजिलेंस ने शासन को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। शासन स्तर पर अभी जांच रिपोर्ट को खोला नहीं गया है। शासन के सूत्रों का कहना है कि अगर इस मामले में किसी आईएएस अधिकारी को दोषी ठहराया गया होगा तो कार्मिक विभाग कार्रवाई करेगा। अगर यूजेवीएनएल के अधिकारी दोषी ठहराए गए होंगे तो ऊर्जा विभाग कार्रवाई करेगा।


विजिलेंस से जांच रिपोर्ट जरूर मांगी जरूर गई थी, क्योंकि इस मामले से हाईकोर्ट को अवगत कराना है। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है इसकी जानकारी मुझे नहीं है।  
उमाकांत पंवार, प्रमुख सचिव गृह/ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed