Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manani's accusation on Cantt board, people created ruckus

ैंट बोर्ड की मननानी पर फूटा लोगों का गुस्सा, कैंट बोर्ड गेट पर जमकर हंगामा

Sun, 31 Jan 2021 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Manani's accusation on Cantt board, people created ruckus
देहरादून। सीईओ पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने शनिवार को क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड के सामने जमकर हंगामा किया। प्रकृति विहार वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले पहुंचे लोगों ने कैंट बोर्ड सीईओ पर कई गंभीर आरोप भी जड़े। लोगों का आक्रोश देख कैंट बोर्ड कर्मचारियों ने गेट पर ताला लगा दिया। हालांकि बाद में विधायक विनोद चमोली के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

सोसाइटी के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रवासियों का कहना था कि कैंट बोर्ड के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। बोर्ड की मिलीभगत से प्रकृति विहार में 12 फीट चौड़े नाले को तीन फीट पाइप डालकर बंद कर दिया गया है। इससे रास्ता उस जगह के लिए दिया गया है जहां पर अवैध प्लाटिंग हो रही है। यह रास्ता कब्रिस्तान में जाकर मिलता है। अवैैध प्लाटिंग करने वाले रोज रात को कई लोगों के साथ कॉलोनी में घुसते हैं। न्यायालय ने इस रास्ते को बंद करने के आदेश पारित किए थे। बावजूद इसके रास्ता बंद नहीं किया गया है। कई बार कैंट बोर्ड व थाना क्लेमेंटटाउन को सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर विनोद चमोली भी पहुंचे, लेकिन कैंट बोर्ड कर्मचारियों ने अंदर नहीं जाने दिया। हालांकि अधिकारियों के कहने पर विधायक अंदर पहुंचे और कैंट बोर्ड सीईओ और लोगों की वार्ता कराई गई। सीईओ अभिषेक राठौर ने कहा कि कैंट बोर्ड किसी का भी रास्ता नहीं रोक सकता है। न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा और बिना स्वीकृति के अवैध प्लाटिंग नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। वहीं लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कैंट बोर्ड अपने आश्वासन से मुकरता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अरुण चौधरी, जयपाल सिंह, संध्या वत्स, नितिन सरीन, ज्योति प्रकाश कोठारी, ऊषा कोटनाला, प्रियंका गुसाईं, तरुण देवरानी, राकेश जुयाल, राजू फरस्वाण, ईश्वर नेगी, अरुण थपलियाल, अशोक कुमार, प्रदीप ममगाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया समर्थन
पूर्व उपाध्यक्ष व सभासद सुनील कुमार ने भी लोगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कैंट बोर्ड स्थानीय लोगों को गुमराह कर रहा है। कैंट बोर्ड अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही यह सब हो रहा है। वह लोगों के साथ हैं। अगर कैंट बोर्ड की ओर से वहां प्लाटिंग की अनुमति दी गई तो वह भी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed