फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manager found dead in forest

ट्रेकिंग पर गए डिप्टी मैनेजर की जंगल में मिली लाश

Tue, 14 Jan 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 14 Jan 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
manager found dead in forest

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में 12 जनवरी को औली-गौरसों ट्रेकिंग रूट पर सैर-सपाटे के लिए गए एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं असिस्टेंट मैनेजर को घायलावस्था में सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों अंधेरा होने से भटक गए थे। डिप्टी मैनेजर का शव सलूड़ गांव के समीप मिला। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

गए थे सैर पर
जोशीमठ में तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर विनीत मिश्रा (26) पुत्र विजय कुमार मिश्रा, बीएचईएल भोपाल और असिस्टेंट मैनेजर अनिंदोबरात (28), जिला पुरोलिया, पश्चिम बंगाल 12 जनवरी को दोपहर में औली-गौरसौं ट्रेकिंग रूट पर सैर-सपाटे के लिए गए।
विज्ञापन


रात होने से दोनों ओक कोनिफर के जंगल में रास्ता भटक गए। अनिंदोबरात भटकते-भटकते घायलावस्था में सलूड़ डुंग्रा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से अपने साथी के खो जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद मिला शव
ग्रामीणों ने अनिंदोबरात को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया और रात को ही जंगल में विनीत मिश्रा को ढूंढने गए। दो दिन बाद मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को विनीत का शव मिला।


एसडीएम एपी वाजपेई ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एनटीपीसी के पीआरओ श्याम शर्मा ने बताया कि दोनों अधिकारियों के सैर-सपाटे पर जाने की कंपनी को जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed