फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man-woman-found-hanging-Clementtown-area

Dehradun News: क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में एक युवक और महिला फंदे से लटके मिले

Tue, 21 Mar 2023 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
man-woman-found-hanging-Clementtown-area
थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में एक युवक अपने कमरे में जबकि एक महिला सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों मामलों को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। मौत के अन्य कारणों की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि रविवार शाम को क्लेमेंटटाउन पुलिस को सूचना मिली कि छोटा भारुवाला में एक युवक ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जलालुद्दीन पुत्र मकसूद (27 वर्ष) मूल पता ग्राम मुंडला थाना कीरतपुर कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक टाइल्स का काम करता था। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, क्लेमेंटटाउन में ही एक फौजी की पत्नी आर्मी क्वार्टर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान राजेश्वरी पत्नी नायक रवि तेजा मूल निवासी चोला वीटू, आंध्र प्रदेश, हाल पता आर्मी फैमिली क्वार्टर क्लेमेंटटाउन के रूप में हुई है। मृतका के पति यहीं आर्मी में नायक पद पर कार्यरत हैं। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनका एक छह माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed