फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man who stole machine parts worth Rs 16 lakh from factory arrested

Dehradun News: फैक्टरी से 16 लाख की मशीन के पार्ट्स चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 05:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Man who stole machine parts worth Rs 16 lakh from factory arrested

विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में 16 लाख की मशीन के सात पार्ट्स चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मशीन के चार पार्ट्स मिले हैं। चोर ने मशीन के अन्य पार्ट्स बेच दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



21 जून को प्रेमनगर के श्यामपुर निवासी कंपनी के मालिक प्रेम सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी और पार्टनर की औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में अन्नपूर्णा नाम से फैक्टरी है। बताया कि बीते आठ जून की रात अज्ञात चोर पीछे की दीवार से फैक्टरी के भीतर घुस गए। वे फैक्टरी में परफ्यूम बनाने वाली मशीन के रोल हेडन शोल्डन, कंट्रोल पैनल माइक्रोप्रोसेस एचएमआई हिटिंग स्प्रे डिस्पले, कोडिंग पार्टस स्कीनसेन, ऑटो लोडिंग असेंबल ओके पाउच, पाउच कट्न असेंबल, पाउच ट्रासवर असेंबल, इलेक्ट्रिकल केबल व वायरिंग प्लांट चोरी कर ले गए। बताया कि मशीन की कीमत 16 लाख रुपये है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि सीसीटीवी कैमरोंं की फुटेज से आरोपी की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थाना क्षेत्र की शिवनगर बस्ती निवासी आरोपी गुड्डू कुमार को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी के पास से मशीन के चार पार्ट्स मिले हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed