{"_id":"5ba4bdbe867a557eb1676161","slug":"man-throw-mud-on-martyr-board-police-arrested-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: शहीद के बोर्ड पर कीचड़ पोतने वाला गिरफ्तार, बताई ऐसा करने की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: शहीद के बोर्ड पर कीचड़ पोतने वाला गिरफ्तार, बताई ऐसा करने की वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 21 Sep 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमानीवाला में शहीद के बोर्ड पर मिट्टी और कीचड़ पोतने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने राजनीतिक द्वेष के चलते इस घटना को अंजाम देने की बात कही है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते 16 सितंबर की रात को अज्ञात ने गुमानीवाला मार्ग पर लगे शहीद विकास गुरुंग के बोर्ड पर कीचड़ और मिट्टी पोत दी थी, जिसके बाद शहीद के पिता रमेश गुरुंग ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गांव में लगभग 65 ग्रामीणों से पूछताछ की। काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी की पहचान हरी सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित मनसा देवी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने नशे में स्थानीय जनप्रतिनिधि से द्वेष के चलते घटना को अंजाम दिया। आरोपी पर लोक संपत्ति नुकसान, निवारण अधिनियम आदि की धाराएं लगाई गई हैं।