{"_id":"59d9e59a4f1c1bd0538b655d","slug":"man-making-fool-of-a-woman-in-love-and-sold-her-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार के जाल में ऐसी फंसी कि हो गई कंगाल, पढ़िए प्यार में घनचक्कर बनीं महिला की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के जाल में ऐसी फंसी कि हो गई कंगाल, पढ़िए प्यार में घनचक्कर बनीं महिला की कहानी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप में अपने मकान में रहती थी महिला
- फोटो : सांकेतिक चित्र
रुद्रपुर की एक महिला प्यार के जाल में ऐसी फंसी कि कंगाल होकर रह गई। आरोपी के कहने पर महिला ने ऐसा कदम उठाया कि सच जानने के बाद से वह सकते में आ गई है।
विज्ञापन
मामला रुद्रपरु में मॉडल कॉलोनी का है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। वह बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप में अपने मकान में रहती थी।
रामपुर निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और युवक उनके साथ रहने लगा। इस दौरान उसने व्यवसाय करने के लिए उसे मकान बेचने को कहा।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने की कार्रवाई की मांग
घर बेचकर मिले सारे रुपए युवक को दे दिए
शातिर युवक ने कहा कि व्यवसाय में अच्छी कमाई के बाद हम कहीं और मकान बनाएंगे।
भरोसा कर महिला ने अपना मकान बेच दिया और घर बेचकर मिले सारे रुपए युवक को दे दिए। फिर युवक और बच्चों के साथ किराए पर रहने लगी।
आरोप है कि अब युवक घर नहीं आता है और ना ही किराया दे रहा है। जिससे महिला के लिए परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।