{"_id":"489176dc6094eef552cf11d9afdcca2d","slug":"man-found-unclaimed-rupees-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई...! किसके नोट हैं, आकर ले जाओ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई...! किसके नोट हैं, आकर ले जाओ...
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 18 Dec 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के तिलक रोड पर शहर के एक कपड़ा व्यापारी को नोटों की एक गड्डी लावारिस हालत में मिली है। व्यापारी ने नोट संभालकर रखे हैं। जिसके रुपये रास्ते में गिरे हों, वह इन मोबाइल नंबर 9897270721 और 9897240325 पर संपर्क कर सकता है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
सड़क पर गिरे मिले रूपए
बृहस्पतिवार को कपड़ा व्यापारी हरिओम सचदेवा निवासी तिलक रोड ने पुलिस क्षेत्राधिकारी हरबंश सिंह को पत्र सौंपा। बताया कि बीते बुधवार सुबह वह स्कूटर से बेटे के साथ क्षेत्र रोड स्थित दुकान जा रहे थे, इसी बीच कोहली अस्पताल के पास उन्हें कुछ रुपये सड़क पर गिरे नजर आए।
विज्ञापन
उन्होंने रुपये उठाकर सुरक्षित रख लिए और आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से इसकी जानकारी ली, लेकिन रुपये किसी के नहीं थे।
रकम का खुलासा नहीं
कपड़ा व्यापारी ने बताया कि यदि कोई कोतवाली में रुपये खोने की शिकायत लेकर आता है तो उसके द्वारा रुपये के बताए विवरण के आधार पर उसे रुपये दे दिए जाएंगे। रकम का खुलासा उसके मालिक के मिलने के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन