फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man first left wife and than left girlfriend too in roorkee

कैसा ये प्यार है? पहले पत्नी को छोड़ा, अब प्रेमिका को भी छोड़कर हुआ फरार

Sun, 20 Jan 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jan 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
man first left wife and than left girlfriend too in roorkee

युवक ने प्रेमिका के लिए पहले अपनी पत्नी को छोड़ दिया और फिर प्रेमिका को भी छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पहुंची युवक की पत्नी और प्रेमिका ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक शहर स्थित एक होटल में गुपचुप तरीके से रह रहा है। साथ ही वह अब अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है।

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के घर पर एक महिला अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। इस बीच महिला और मकान मालिक के शादीशुदा बेटे के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया और शहर से बाहर रहने लगा।

विज्ञापन

युवक अपनी प्रेमिका और उसके आठ साल के बेटे संग कहीं और रहने लगा

युवक कुछ दिनों बाद वह प्रेमिका को लेकर वापस आया तो युवक के पिता ने दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। लिहाजा युवक अपनी प्रेमिका और उसके आठ साल के बेटे को लेकर शहर स्थित एक होटल में रहने लगा। कुछ दिन होटल में रहने के बाद वह प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। प्रेमिका ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि वह घर नहीं लौटा।

प्रेमिका ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को युवक की पत्नी और प्रेमिका दोनों कोतवाली पहुंचीं और युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों को समझाकर वापस भेज दिया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस से लगाई प्रेमिका की शादी रुकवाने की गुहार

वहीं रुड़की में रहकर पढ़ाई कर रहे युवक ने प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। युवक ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर बताया कि प्रेमिका के परिजन जबरन उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे हैं।

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक रुड़की में पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसका पास के ही गांव निवासी युवती से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

विज्ञापन

प्रेमिका लगातार फोन कर शादी रोकने की बात कह रही है

प्रेमिका के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने करीब दो माह पूर्व उसकी मर्जी के बिना शादी दूसरी जगह तय कर दी। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। युवक ने बताया कि प्रेमिका ने शादी तय करने की जानकारी मोबाइल पर उसे दी। साथ ही बताया कि परिजन उसकी जबरन शादी करना चाहते हैं।

युवक ने बताया कि 22 जनवरी को प्रेमिका की शादी है। प्रेमिका लगातार फोन कर शादी रोकने की बात कह रही है। युवक ने पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए आया था। इसके बाद वह वापस ऊधमसिंह नगर जाने की बात कहकर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed