फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man-eater stain removed on tigress, no human attacked since last 56 days

बाघिन पर लगा आदमखोर का धब्बा हटा: पिछले 56 दिनों से किसी पर नहीं किया हमला, बीस गांवों की सीमा पर 120 कर्मी तैनात

Wed, 25 May 2022 01:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 May 2022 01:04 PM IST
सार

बाघिन को शांत करने और पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं, ताकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि 50 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। करीब 20 गांवों की प्रवेश सीमा में 120 कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि ग्रामीणों को आसपास के जंगलों में प्रवेश करने से रोका जा सके।  

विज्ञापन
Man-eater stain removed on tigress, no human attacked since last 56 days
बाघिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन महीने में छह लोगों की जान लेने वाली बाघिन पर लगा आदमखोर का धब्बा हटा दिया गया है। उसने पिछले 56 दिनों से किसी भी मानव पर हमला नहीं किया है। उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने का आदेश जारी रहेगा। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में 21 दिसंबर 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच बाघिन ने छह लोगों को पनियाली, दमुवा ढुंगा और बजुरिया हल्दू के घने जंगलों में मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन

 

बाघिन ने कभी भी मानव बस्तियों में दखल नहीं दी थी, लेकिन लोगों के दबाव में विभाग ने बाघिन को आदमखोर घोषत कर दिया था। पिछले 55-56 दिनों में उसने किसी भी मानव पर हमला नहीं किया है। इसके बाद वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट में दिए गए प्रावधानों के अनुसार बाघिन से आदमखोर का टैग हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...खौफनाक कदम: वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक, वजह जान लोगों का खौला खून, इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के वन प्रमुख (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल ने बताया कि बाघिन को शांत करने और पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं, ताकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि 50 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। करीब 20 गांवों की प्रवेश सीमा में 120 कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि ग्रामीणों को आसपास के जंगलों में प्रवेश करने से रोका जा सके।  इधर, चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन डॉ. मुधकर पराग धकाते ने बताया कि बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने के आदेश यथावत रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed