फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man Drink Acid and Died in kashipur, Parents Allegations of murder

उत्तराखंड: काशीपुर में तेजाब पीने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 18 May 2020 11:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Man Drink Acid and Died in kashipur, Parents Allegations of murder
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के काशीपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पीने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पैगा चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी है। ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) के ग्राम तरफ दलपत निवासी मंगल सिंह का पुत्र अनिल कुमार आईटीआई थाने की पैगा चौकी क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी में किराए के मकान में रहता था। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से उसके परिवार में तनातनी चल रही थी। 12 मई को तेजाब पीने से अनिल की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में काशीपुर के चामुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिल के पिता ने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



इसमें अनिल को तेजाब पिलाकर उसकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया। चौकी इंचार्ज अशोक फर्त्याल का कहना है कि सूचना पर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली तो उसने कलह के चलते पड़ोसी के घर से तेजाब लाकर खुद पीने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अनिल की हालत बिगड़ और इलाज के लिए दिल्ली ले जाते हुए रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। अनिल के पिता का कहना है कि घटना के बाद से उसकी पत्नी व साला गायब हैं। घटना के बाद मृतक अनिल की मां लक्ष्मी व पिता मंगल का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुरादाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के पिता को सौंप दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था। ठाकुरद्वारा कोतवाल एसएस पवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed