फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mallroad closed for vehicles by putting a barrier, a gate opened when there was a protest

Dehradun News: बैरियर लगाकर वाहनों के लिए बंद की मालरोड, विरोध हुआ तो एक गेट खोला

Sun, 30 Apr 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mallroad closed for vehicles by putting a barrier, a gate opened when there was a protest
मसूरी। मसूरी मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद के लिए शनिवार को जिला प्रशासन ने फरमान जारी किया। जिसके बाद नगर पालिका परिषद ने बैरियर लगाकर मालरोड को वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद भी कर दिया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया। वाहनों की आवाजाही बंद करने को लेकर पालिकाकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसके बाद पालिका प्रशासन ने एक गेट खोल दिया।
विज्ञापन

दरअसल मालरोड पर इन दिनों सुधारीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही से जहां काम प्रभावित हो रहा है वहीं रोड धंसने से एक ट्रक भी नीचे गिर गया था, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई थी। इसे देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम मसूरी नंदन कुमार ने नगर पालिका के ईओ राजेश नैथानी को पत्र लिखकर मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने के लिए कहा। पत्र मिलते ही पालिका प्रशासन ने मालरोड के दोनों ओर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोक दिया। इसकी जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों विरोध में उतर आए।
विज्ञापन

लोग बोले- मालरोड पर हैं घर, स्कूल और कई कार्यालय
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता का कहना था कि मालरोड पर कई स्कूल, सरकारी कार्यलय, होटल, रेस्टोरेंट, बैंक के साथ ही कई घर भी हैं, ऐसे में यहां वाहनों का प्रवेश रोकने से लोगों को परेशानी होगी। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों और पालिका कर्मियों के बीच नोंकझोक भी हुई। जिसके बाद मालरोड के लाइब्रेरी बैरियर को जरूरी वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान-माल का नुकसान हुआ तो जिम्मेदारी ईओ की होगी
एसडीएम ने ईओ पालिका को भेजे पत्र में कहा कि मालरोड पर वाहनों की आवाजाही के कारण कोई घटना-दुर्घटना या किसी जान-माल का नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी ईओ की होगी। पत्र में चेतावनी भी दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर ईओ के खिलाफ आईपीसी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे में मालरोड पर वाहनों की आवाजाही रोका जाए।

जरूरी वाहनों काे होगी अनुमति
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि लोगों के विरोध को देखते हुए लाईब्रेरी बैरियर को खोल दिया गया है। हालांकि पालिकाकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वाहनों की आवाजाही के कारण किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाए। नगर पालिका ईओ राजेश नैथानी का कहना है कि एसडीएम और पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर जरूरी वाहनों को मालरोड पर प्रवेश की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed