फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mallikarjun Kharge congress Public meeting in Dehradun Big Statement on PM Modi

कांग्रेस सम्मेलन: खरगे ने भरी हुंकार...कहा- 70 साल में हम लोकतंत्र, संविधान न बचाते तो मोदी चाय बेचते फिरते

Sun, 28 Jan 2024 08:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jan 2024 08:03 PM IST
सार

Uttarakhand News: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 70 साल में अगर हम कुछ नहीं करते, संविधान न बचाते, लोकतंत्र को न बचाते तो मोदीजी आप प्रधानमंत्री न बनते। आप चाय बेचते फिरते और मेरे जैसा किसान का बेटा अपने खेतों में काम करता।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge congress Public meeting in Dehradun Big Statement on PM Modi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, बार-बार वो पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया। हम उन्हें बताते हैं कि हम संविधान, लोकतंत्र न बचाते तो आज मोदी चाय बेचते फिरते और मैं खेती करता ही रह जाता। आज हम जिस मुकाम पर हैं, उसकी वजह कांग्रेस ही है।

विज्ञापन


खरगे ने पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा, 15 लाख, काला धन लाऊंगा.... कहां है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन पहले जितनी भी नहीं बची। क्या यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसे में अगर आप भी उस नेता को सपोर्ट करेंगे या सपोर्ट करते देखेंगे तो आप देश के किसान, युवा, महिला के साथ गद्दारी करेंगे।
विज्ञापन


Dehradun: मल्लिकार्जुन खरगे ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, पीएम मोदी पर साधा निशाना, पढ़ें भाषण की खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, बार-बार भाजपा सवाल उठाती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया। मैं उन्हें बताता हूं कि अगर कांग्रेस इन 70 साल में संविधान व लोकतंत्र को न बचाती तो मोदीजी चाय बेचते फिरते। मैं भी खेतों में ही होता। हम सब जिस मुकाम पर हैं, वह कांग्रेस की ही देन है। कहा, भाजपा और आरएसएस का एजेंडा है कि सुबह उठते ही कांग्रेस को गालियां देनी शुरू कर देते हैं।

कहा, 70 साल में अगर हम कुछ नहीं करते, संविधान न बचाते, लोकतंत्र को न बचाते तो मोदीजी आप प्रधानमंत्री न बनते। आप चाय बेचते फिरते और मेरे जैसा किसान का बेटा अपने खेतों में काम करता। कहा, ये देवनगरी है। यहां चारधाम है, गंगा है। भगवान आपके पास है। पानी आपके पास है। अच्छे संस्थान हैं तो क्यों मोदी के पीछे घूमते हो। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं। उन्हें समझाएं कि कैसे आगे बढ़ना है। 

महिलाओं को संविधान में वोटिंग का अधिकार कांग्रेस ने दिया
खरगे ने कहा, दुनिया के कई देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था। किसी ने 100 साल तो किसी ने 200 साल बाद महिलाओं को ये अधिकार दिया, लेकिन कांग्रेस ने संविधान में ही महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर महिलाओं की वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, इस तरह ही चलता रहा तो एक दिन वो देश को डुबो देंगे, लेकिन कांग्रेस और हम सब मिलकर ऐसा होने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed