फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: मल्लिकार्जुन खरगे ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, पीएम मोदी पर साधा निशाना, पढ़ें भाषण की खास बातें

Sun, 28 Jan 2024 07:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jan 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Congress National President Mallikarjun Kharge Attacks PM modi During Public meeting in Dehradun
देहरादून में मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज रविवार को देहरादून पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों में ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ रही। 

खरगे ने जनसभा को संबधित करते हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। खरगे ने पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 लाख, काला धन लाऊंगा....कहां है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन पहले जितनी भी नहीं बची। क्या यही मोदी की गारंटी है। वहीं, उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कई बातें कही।

Uttarakhand: जनसभा में देरी से पहुंचे खरगे, माफी मांग बोले-आजकल उड़ने के लिए भी लेनी पड़ती है मोदी जी की परमिशन

Congress National President Mallikarjun Kharge Attacks PM modi During Public meeting in Dehradun
देहरादून में मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मेलन में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है।

Congress National President Mallikarjun Kharge Attacks PM modi During Public meeting in Dehradun
देहरादून में मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मेलन में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आते हैं। आजकल राहुल गांधी तो उन्हें सोने ही नहीं दे रहे हैं। वो डर रहे हैं। हमारी न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड में अच्छी हुई लेकिन असम में घुसते ही गड़बड़ी शुरू हो गई। यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress National President Mallikarjun Kharge Attacks PM modi During Public meeting in Dehradun
देहरादून में मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मेलन में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

खरगे ने कहा कि हमने जो बनाया, उन सबको भाजपा बेचकर खा रही है। हमारे जमाने में गैस सिलिंडर 450 का था तो इनके जमाने मे 1000 पार हो गई। कहा कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी ने जान दी। मैं भाजपा सरकार और उनकी पार्टी से पूछता हूं कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए, कितने बर्बाद हुई।

विज्ञापन
Congress National President Mallikarjun Kharge Attacks PM modi During Public meeting in Dehradun
देहरादून में मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मेलन में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कहा कि बीजेपी, आरएसएस का एजेंडा है, सुबह उठते ही कांग्रेस को गालियां देना। 70 साल में अगर हम कुछ नहीं करते। संविधान न बचाते, लोकतंत्र को न बचाते तो मोदी जी आप प्रधानमंत्री न बनते। आप चाय बेचते फिरते और मेरे जैसा किसान का बेटा अपने खेतों में काम करता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed