{"_id":"647f91fe34a3495af50cee45","slug":"making-a-video-of-a-female-friend-dancing-on-a-bike-was-expensive-the-police-issued-a-challan-dehradun-news-c-5-drn1037-172771-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाइक पर नाचती महिला मित्र का वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, लगाने पड़े थाने के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाइक पर नाचती महिला मित्र का वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, लगाने पड़े थाने के चक्कर
Wed, 07 Jun 2023 09:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:08 AM IST
सार
मोहित ने तीन दिन पहले थानो मार्ग पर अपनी महिला मित्र का बाइक पर नाचते हुए वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल होने लगा, जिसके बाद पुलिस ने वीडियो से उस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव कर इसका पता लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक पर महिला मित्र का नाचते हुए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने बाइक के मालिक युवक को ढूंढ निकाला। उसका स्टंट बाइकिंग में चालान किया गया। इसके अलावा युवक से लिखित माफी मंगवाई गई और उसे यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक लड़की का बाइक पर नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह एक प्रसिद्ध कुमाऊंनी गाने पर डांस करते दिख रही थी। पुलिस ने वीडियो से उस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव कर इसका पता लगाने के निर्देश दिए। बाइक मोहित कुमार निवासी खुर्जा, जंक्शन, बुलंदशहर के नाम पर निकली। इस बाइक का ऑनलाइन चालान कर मैसेज मोहित के मोबाइल नंबर पर भेजा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सेना से मांगी गई मदद: कालिंदी ट्रैक पर ट्रैकर्स दल के साथ गए एक गाइड की मौत, 14 सदस्यीय दल भी फंसा
विज्ञापन
मोहित को मंगलवार को देहरादून यातायात कार्यालय बुलाया गया। यहां उसने पुलिस को बताया कि बाइक पर उसकी महिला मित्र थी। मोहित ने तीन दिन पहले थानो मार्ग पर लड़की का नाचते हुए यह वीडियो बनाया था। एसपी ने बताया कि मोहित ने इस बात के लिए लिखित माफी मांगी। इसके बाद उसे यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। भविष्य में इस तरह की गलती वह नहीं करेगा इस बात को भी उसने माफीनामे में लिखकर दिया।