फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Make homeopathy accessible and useful to the public: Rajguru

होम्योपैथी चिकित्सा को सुलभ व जन उपयोगी बनाएं : राजगुरु

Sat, 16 May 2026 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Make homeopathy accessible and useful to the public: Rajguru
- सचिव आयुष ने की होम्योपैथी चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु ने कहा, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। विभागीय अधिकारियों व डॉक्टरों को सहयोगी व सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और जन उपयोगी बनाने के लिए काम करना होगा। प्रत्येक स्तर पर समयबद्धता व दवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव आयुष ने होम्योपैथी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में बजट उपयोग, मानव संसाधन, बुनियादी ढांचे व आगामी विकास योजनाओं पर चर्चा की। होम्योपैथी चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे ओपीडी सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक मरीजों को मिल सके।
विज्ञापन

सचिव ने सभी जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को जिलाधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का सुझाव दिया। जिला योजना के तहत ऐसी विकासात्मक गतिविधियों की योजना बनाई जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर नए संसाधनों का सृजन हो और जनहित में इनका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अस्पतालों के सुचारू व नियमित निरीक्षण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य में संचालित होम्योपैथिक दवाओं के बिक्री केंद्रों और निर्माण इकाइयों का लगातार निरीक्षण किया जाए। बैठक निदेशक होम्योपैथी डॉ. जेएल फिरमल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed