फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Makar sankranti 2019 vehicle entry ban on delhi dehradun highway 

मकर संक्रांति: हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बड़े वाहनों की एंट्री बंद, 14 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र

Mon, 14 Jan 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Makar sankranti 2019 vehicle entry ban on delhi dehradun highway 
बड़े वाहन - फोटो : डेमो

मकर संक्रांति स्नान पर्व के मद्देनजर पुलिस ने रविवार रात से हरिद्वार हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह व्यवस्था मंगलवार को स्नान संपन्न होने तक जारी रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों को जिले की सीमाओं पर पार्क कराया जाएगा।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के स्नान पर भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए हैं। स्नान के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए हरिद्वार-दिल्ली-देहरादून हाईवे, हरिद्वार-बिजनौर हाईवे, हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध रविवार रात 12 बजे से स्नान पूर्ण होने तक लागू रहेगा। वहीं, मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने पर मार्ग परिवर्तित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी और सहारनपुर की ओर से आ रहे वाहन रुड़की से वाया लक्सर होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। इसी तरह ऋषिकेश, देहरादून आने-जाने के लिए चीला मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को चीला मार्ग से देहरादून और ऋषिकेश की तरफ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र को सात जोन और 14 सेक्टरों में बांटा  

एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि यह व्यवस्था भीड़ का दबाव अधिक होने पर लागू होगी, वरना यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। इसके लिए जिले के सभी एसओ और इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शहर के अंदर भी यातायात का दबाव होने पर यातायात प्लान लागू किया जाएगा।
 

मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला क्षेत्र को सात जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व होने के चलते पुलिस प्रशासन स्नान ने तैयारी की थी, लेकिन इस बार पुण्यकाल सोमवार की शाम से होने के कारण स्नान मंगलवार को होगा। लिहाजा दोनों दिनों को ध्यान में रखकर पुलिस ने तैयारी की है। रविवार शाम मेला क्षेत्र में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई।

मेला क्षेत्र की कमान एसपी सिटी ममता वोहरा को दी गई है। रविवार को उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की कमल दास की कुटिया में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने अधीनस्थों को मेला ड्यूटी के लिए दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि मकर संक्रांति स्नान पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व पर कई प्रदेश के श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। लिहाजा हर श्रद्धालु से विनम्रता से पेश आएं।   

ये भी रहेंगी व्यवस्थाएं

एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि मेला क्षेत्र को भिखारियों से मुक्त कराया जाए। हर पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी एवं ड्यूटी प्वाइंट के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। कोई भी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बेवजह नहीं करेगा। मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाह न फैलने दी जाए। एसएसपी ने कहा कि हाईवे या शहर के मुख्य मार्ग पर चौपहिया वाहन पार्क न होने दें। बैठक में एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर समेत राजपत्रित अधिकारी, एसओ इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

मेला क्षेत्र में आतंकी घटनाओं के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते को राउंड द क्लॉक चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। घुड़सवार पुलिस टीम को भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। एलआईयू की टीमें पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहकर सूचनाएं एकत्र करेंगी। जल पुलिस को भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र में वाच टॉवर पर साधारण दूरबीन एवं नाइट विजन दूरबीन के साथ कर्मचारी तैनात रहेंगे। मेले के दौरान खोया-पाया सेल भी सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed