फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Main Lutiya Yaar Manavangi... Students danced on

Dehradun News: मैं लुटिया यार मनावंगी.. पर थिरके छात्र-छात्राएं

Fri, 03 May 2024 04:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Main Lutiya Yaar Manavangi... Students danced on

विज्ञापन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 में बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान के गीतों की छात्र-छात्राओं पर खुमारी छाई रही। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सुनिधि ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। जिनमें छात्र-छात्राएं नाचते रहे। वहीं इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं विवि की ब्रांड एंबेसडर स्नेह राणा को विवि की ओर से सम्मानित किया गया।

पार्श्वगायक (इंडीपाॅप) सुनिधि चौहान के गीतों का जादू हजारों छात्र-छात्राओं के सिर चढ़कर बोला। मैं लुटिया यार मनावंगी... गीत से शुरू किए कार्यक्रम में सुनिधि ने क्रेजी किया रे, मेरे हाथ में तेरा हाथ हो, बुमरो बुमरो, एंवी एंवी लुट ग्या, नी मैं कमली कमली, मुझे मस्त माहौल में जीने दे... जैसे सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करने के साथ छात्रों से बात भी की। वहीं शीला की जवानी जैसे लोकप्रिय आइटम नंबर पर छात्रों ने जमकर सीटी मारी। प्रस्तुति के दौरान खचाखच भरे मैदान में युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान जगह-जगह छात्र संगीत की धुन पर मदहोश होकर नाचते-गाते और थिरकते नजर आए। सुनिधि चौहान अब तक दो हजार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।
विज्ञापन




---

मुझे मलाल है मैं बहुत समय बाद दून आई...



सुनिधि ने एक-दो गीतों की प्रस्तुति के बाद छात्रों से बात करते हुए कहा, मुझे मलाल है मैं पहले सालों बाद देहरादून आई। यहां के लोग बिल्कुल यहां की सुंदरता और शुद्धता की तरह साफ हैं। लाइव कार्यक्रम में इस तरह की भीड़ और जोश देखने को बहुत कम मिलता है। यहां के युवाओं में जो जोश है वह हमारे उत्साह को दोगुना करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed