मसूरी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष और पालिका सभासद जसबीर कौर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कौर ने कहा कि प्राइवेट नोटिफाइड एस्टेट के सर्वे किए जाने के बाद उनका नोटिफाइड और डी नोटिफाइड के संबंध में विभाग द्वारा अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 42 एस्टेटों का नगर पालिका में दस्तावेज नहीं होने के कारण उनका सर्वे नहीं हो पाया। इससे भवनों के मानचित्र स्वीकृत कराने में परेशानी हो रही। उन्होंने मांग लेकर एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान सुलोचना रावत, कमला, रीता, सोनिका सिंह, आशा, सुमन, तुलसी, विमला, कलावती भी मौजूद रहीं।