फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahatma gandhi liked mussoori so much

महात्मा गांधी को ऊर्जा देती थीं मसूरी की शांत वादियां

Mon, 02 Oct 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 02 Oct 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi liked mussoori so much
आजादी की जंग का नेतृत्व करते हुए वह दो बार मसूरी आए बापू

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मसूरी से गहरा नाता रहा है। देश की आजादी की जंग का नेतृत्व करते हुए वह दो बार मसूरी आए।

विज्ञापन


यहां की शांत वादियों में कुछ दिन गुजारने के बाद वह नई ऊर्जा के साथ दोबारा आंदोलन में कूद पड़ते थे। मसूरी की शांत वादियों में वर्ष 1946 में महात्मा गांधी ने हैप्पी वैली स्थित उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला के आवास में करीब 10 दिन व्यतीत किया था। 

इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने बताया कि गांधी जी रोजाना सिल्वर्टन मैदान में प्रार्थना सभा करते थे। माल रोड पर वह पैदल घूमते और लोगों से मिलते थे। उनके पिता ऋषि भारद्वाज से गांधी जी के अच्छे संबंध थे। कभी-कभी वह उन्हें बुलाने के लिए रिक्शा भी भेजते थे। मसूरी से उनके प्रेम का जिक्र 1961 में प्रकाशित जस्टिस जीडी खोसला की पुस्तक ‘मसूरी एंड द दून वैली’ में किया गया है।

विज्ञापन

'माल रोड पर किसी को चलने नहीं दिया जाता'

mahatma gandhi liked mussoori so much
मसूरी आए तो देखा कि यहां भी गरीबों और पिछड़ों की वही दशा - फोटो : BBC
समाजसेवी मदन मोहन शर्मा ने बताया कि गांधी जी का आजादी का मकसद समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास था। जब वे मसूरी आए तो देखा कि यहां भी गरीबों और पिछड़ों की वही दशा है। माल रोड पर किसी को चलने नहीं दिया जाता। इस पर उन्होंने मसूरी में एक ऐसी संस्था बनाने के लिए कहा जिसके जरिये गरीब और पिछड़े अपनी सभा और बात कर सकें।
 
इसके बाद गांधीवादी विचारक पीसी हरी और तनखा ने नगर में एक पुराने भवन को किराये पर लिया, जिसे बाद में उन्होंने खरीद लिया और वहां गांधी निवास सोसाइटी बनाई। यह सोसाइटी आज भी चल रही है। सोसाइटी की ओर से एक प्राइमरी स्कूल खोला गया है, जहां गरीबों और हरिजनों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है।

बाद में महात्मा योगेश्वर की प्रेरणा से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की स्थापना की गई, जो आज भी चल रहा है। स्वामी जीएस मनचंदा ने बताया कि बचपन में महात्मा गांधी के मसूरी आने पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचते थे। लाइब्रेरी स्थित दुकानदार 85 वर्षीय सेवाराम ने बताया कि सिल्वर्टन से बिड़ला हाउस आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग गांधी जी को देखने के लिए जुट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed