फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahatma Buddha's teachings more relevant in present times

महात्मा बुद्ध के उपदेश वर्तमान समय में अधिक प्रासंगिक : सैनी

Fri, 24 May 2024 05:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Buddha's teachings more relevant in present times
बौद्ध उत्सव मेला समिति कालसी की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. धर्मवीर सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश नूरपुर बिजनौर के विधायक राम अवतार सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री डॉ. धर्मवीर सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा बुद्ध के उपदेश वर्तमान समय में अधिक प्रासंगिक हैं। बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलकर ही पूरे विश्व में अमन चैन कायम कर प्रगति की ओर बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध की ओर से दिए गए अहिंसा और विश्व शांति के संदेश पर चलकर ही कोई भी व्यक्ति और राष्ट्र अपना विकास कर सकता है।
विज्ञापन




विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि देश को समाज, बिरादरी और जाति में न बांटकर एक राष्ट्र एक समुदाय की भावना से कार्य कर सभी को राष्ट्र के विकास में सहयोग करने की आवश्यकता है। कहा कि महात्मा बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है। श्यामवीर सिंह सैनी ने भी बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली राज्य से बड़ी संख्या में सैनी महासभा के सदस्य पहुंचे थे। जिन्होंने कालसी गेट स्थित अशोक शिलालेख की परिक्रमा की और सम्राट अशोक के संदेश को पढ़ा। इस मौके पर अखिल भारतीय सैनी समाज के राष्ट्रीय सचिव अनमोल सैनी, रविंद्र सैनी, संजय बौद्ध, सेवाराम सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, अरुण सैनी, संजय कुशवाहा, रजनीश सैनी, सोनिया सैनी, योगेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed