{"_id":"67c21658e8d9a0b5960d2468","slug":"mahasu-dham-will-have-a-planned-development-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-630609-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महासू धाम का होगा सुनियोजित विकास, तैयार हो रहा पर्यटन स्थल प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महासू धाम का होगा सुनियोजित विकास, तैयार हो रहा पर्यटन स्थल प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आईएनआई डिजाइन कंसलटेंट और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हनोल स्थित महासू धाम को सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा। आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से पर्यटन स्थल प्लान तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सुझावों और निर्देशों को मास्टर प्लान में शामिल करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि हनोल मंदिर केवल पर्यटन स्थल नहीं, हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। मंदिर की शैली को सुरक्षित रख और स्थानीय लोगों के हितों को देखते हुए कार्य किया जाए। परिसर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते जलस्रोत, सीवर, घाट निर्माण, सड़क आदि पर व्यवस्थित कार्य योजना तैयार करनी है। इसी माह मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि हनोल क्षेत्र में हर दिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पर्यटन स्थल कार्य योजना तैयार किया जाए। अस्थाई आबादी का भी परीक्षण करना है। मास्टर प्लान में हनोल आवागमन में सहायक सड़क मार्गों का चौड़ीकरण और विस्तारीकरण भी प्रमुख रूप से शामिल होना चाहिए। मंदिर परिसर के आसपास बनने वाली दुकानों में से 50 फीसदी महिला स्वयं सहायता समूह के लिए आरक्षित किए जाए। होम स्टे योजना को भी विकसित करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
कहा कि मंदिर का आगमन स्थल, तीर्थ पुरोहित आवास, सौंदर्यीकरण, कतार प्रबंधन पार्किंग, एप्रोच मार्ग, धर्मशाला, आम लोगों के प्रयोग के लिए कॉम्पलेक्स, बारिश से बचाव के लिए शेड, आस्था पथ का निर्माण आदि भी कार्ययोजना में प्रमुखता से शामिल करें। इस दौरान सीडीओ अभिनव शाह, एसडीएम चकराता योगेश मेहरा, आईएनआई डिजाइन कंपनी के सलाहकार धर्मेश गंगाड़ी आदि मौजूद रहे।